Advertisement

Advertisement

उपखण्ड व ग्राम स्तर पर कोर ग्रुप का गठन


श्रीगंगानगर,। कोरोना वायरस (कोविड-19) से भीषण आपदा की स्थिति में बचाव एवं राहत कार्यो में अन्तर विभागीय समन्वय स्थापित करने हेतु उपखण्ड स्तर पर एवं ग्राम पंचायत स्तर पर कोर ग्रुप के गठन तथा कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गई है।
राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला मजिस्ट्रेट श्री शिवप्रसाद एम. नकाते ने बताया कि संबंधित उपखण्ड मजिस्ट्रेट को इन्सीडेन्ट कमाण्डर को सौंपे गये दायित्वों के समन्यक निर्वहन एवं इस हेतु अन्तर विभागीय समन्वय तथा सहयोग सुनिश्चित करने के लिए उपखण्ड स्तरीय एवं ्राम पंचायत स्तरीय कोर ग्रुप का गठन किया गया है। 
उपखण्ड स्तरीय कोर ग्रुप
उपखण्ड मजिस्ट्रेट, इन्सीडेन्ट कमाण्डर अध्यक्ष, पुलिस उप अधीक्षक सदस्य, विकास अधिकारी पंचायत समिति संयोजक, तहसीलदार सह संयोजक, मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी सदस्य, अधिशाषी अभियन्ता (सार्वजनिक निर्माण विभाग) सदस्य, ब्लाॅक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सदस्य, सहायक निदेशक कृषि व सहायक कृषि अधिकारी सदस्य, बाल विकास परियोजना अधिकारी सदस्य, अधिशाषी अधिकारी नगापालिका सदस्य तथा सचिव कृषि उपज मण्डी समिति सदस्य होंगे। 
ग्राम पंचायत स्तरीय कोर ग्रुप
पंचायत प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी अध्यक्ष, ग्राम विकास अधिकारी संयोजक, पटवारी सह संयोजक, एएनएम सदस्य, कृषि पर्यवेक्षक सदस्य तथा महिला पर्यवेक्षक व आंगनबाडी कार्यकर्ता सदस्य होंगे।
ग्राम पंचायत स्तरीय कोर ग्रुप द्वारा आवश्कता अनुसार अन्य पंचायत स्तरीय कर्मचारियों को कोर ग्रुप की बैठक में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में सहयोजित किया जा सकता है। इस कोर ग्रुप द्वारा संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालय में ग्राम पंचायत स्तरीय कन्ट्रोल रूम की स्थापना भी की जावे। कोर ग्रुप द्वारा विभिन्न कर्मचारियों को विभिन्न राजस्व ग्राम की विशेष रूप से जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement