Advertisement

Advertisement

विभिन्न योजनाओं की जानकारी सूचना पोर्टल पर 71 योजनाओं की जानकारी आमजन को मिलेगी


सूचना पोर्टल ऐप को डाउनलोड किया जा सकता है
श्रीगंगानगर,। राजस्थान सरकार द्वारा राज्य में क्रियान्वित सभी योजनाओं की जानकारी आॅनलाईन प्लेटफार्म पर एक ही जगह उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से फ्लैगशिप योजना ‘जन सूचना पोर्टल‘ को प्रारम्भ किया गया है।
जिला कलक्टर श्री महावीर प्रसाद वर्मा ने बताया कि जन सूचना पोर्टल पर विभिन्न 40 विभागों की 71 योजनाओं की जानकारी उपलब्ध है। जन सूचना पोर्टल पर योजनाएं विकल्प का चयन कर उससे संबंधित सूचना का चयन किया जा सकता है। जन सूचना पोर्टल पर नागरिक सार्वजनिक वितरण प्रणाली (राशन), राजस्थान किसान कर्ज माफी योजना, पालनहार योजना, एसबीएम (शौचालय लाभार्थी), ई-पंचायत, सामजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थी, श्रमिक कार्ड धारक, महात्मा गांधी नरेगा श्रमिक, विशेष योग्यजन, उधोग विभाग आदि से संबंधित महत्वपूर्ण योजनाओं के संबंध में जानकारी, सूचना प्राप्त कर सकते है। जन सूचना पोर्टल से सूचना प्राप्त करने के लिये इसके यूआरएलhttp://jansoochna.rajasthan.gov.in  का उपयोग किया जा सकता है तथा जन सूचना पोर्टल की मोबाईल एप को भी गूगल प्ले से डाउनलोड किया जा सकता है। ईमित्रा प्लस के माध्यम से भी जन सूचना पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी प्राप्त की जा सकती है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement