Advertisement

Advertisement

मुख्यमंत्री ने बुढ्ढा जोहड में निर्मित पेनोरमा का किया लोकार्पण

पेनोरमा से पर्यटन को मिलेगा बढावा: जिला कलक्टर

श्रीगंगानगर, 20 अगस्त। राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने गुरूवार को गुरूद्वारा बुढ्ढा जोहड में गुरू गोविन्द सिंह से संबंधित निर्मित पेनोरमा का लोकार्पण किया। कला, साहित्य एवं संस्कृति विभाग के अन्तर्गत डिजाईन क्न्क्लेव योजना 2020 के अन्तर्गत वर्चुअल उद्घाटन समारोह के दौरान प्रदेश के पांच पेनोरमा का लोकार्पण किया, जिसमें श्रीगंगानगर के बुढ्ढा जोहड में गुरू गोविन्द सिंह जी के 350 वें प्रकाश उत्सव के दौरान तैयार किया गया पेनोरमा भी शामिल है, का लोकार्पण किया गया। इस पेनोरमा के निर्मण पर 2.98 करोड रूपये की राशि व्यय की गई है। 
जिला कलक्टर श्री महावीर प्रसाद वर्मा ने कहा कि पेनोरमा निर्माण से इस क्षेत्र में पर्यटन को बढावा मिलेगा, वही पर संस्कृति को संजोकर रखने में मदद मिलेगी। उन्होने कहा कि प्राचीन महापुरूषों व संस्कृति की जानकारी आमजन को इस पेनोरमा के माध्यम से मिलेगी। जिला कलक्टर ने कहा कि श्रीगंगानगर जिला भी पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। पर्यटन को बढावा देने के लिए पर्यटन विभाग को अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। 
 इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन डाॅ0 गुंजन सोनी, अतिरिक्त जिला कलक्टर सतर्कता श्री अरविन्द जाखड भी उपस्थित थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement