हिन्दी दिवस पर हुए कार्यक्रम

श्रीगंगानगर, 14 सितम्बर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार 14 सितम्बर हिन्दी दिवस के दिन विभिन्न संस्थाओं में कार्यक्रम आयोजित कर हिन्दी को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। जिला सार्वजनिक पुस्तकालय, सूचना केन्द्र व जिले की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में भी हिन्दी दिवस के कार्यक्रम हुए। कार्यालयों में एवं बोलचाल की भाषा में अधिकतम हिन्दी भाषा का उपयोग करने पर जोर दिया गया। कार्यालयों द्वारा किये जाने वाले पत्राचार सहित अन्य कार्य हिन्दी में करने का संकल्प लिया गया। हिन्दी दिवस का उद्देश्य हिन्दी भाषा को बढ़ावा देना है। अधिकतम नागरिक हिन्दी भाषा का उपयोग करें। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ