Advertisement

Advertisement

महाराजा गंगासिंह विश्वविधालय में संविधान दिवस

श्रीगंगानगर,। संविधान दिवस के अवसर पर आज महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय संविधान और उसमें उल्लेखित मूल्यों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी थे। श्री भंवर सिंह भाटी द्वारा कार्यक्रम में भारत के संविधान की उद्देशिका, प्रस्तावना का वाचन किया। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री के साथ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 विनोद कुमार सिंह सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी व कार्मिकों ने भी संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि 26 नवम्बर, 1949 को जब हमारा संविधान तैयार हुआ और 26 जनवरी, 1950 को यह लागू हुआ, तब से आज तक भारतीय संविधान में उल्लेखित मूल्यों से भारत राष्ट्र अनवरत रूप से पूरे विश्व में हर क्षेत्र में अपनी धाक जमा रहा है। उन्होनें कहा कि हमारे संविधान निर्माताओं ने संविधान तैयार करते समय जो उद्देश्य तय किए थे, आज वो उद्देश्य लगातार पूर्ण हो रहे है। पूरे विश्व में भारत राष्ट्र में सबसे मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था स्थापित हुई है। हमारे संविधान निर्माताओं ने हमारे देश के नागरिकों को जो मूल अधिकार प्रदान किए एवं संविधान में नागरिकों के लिए जिन कत्र्तव्यों का समावेश किया, उसके माध्यम से आज भारत का नागरिक गर्व से लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपने जीवन को आगे बढा रहा है। हमारे संविधान में गरीब, पिछडा वर्ग एवं अति पिछडा वर्ग के लिए जो प्रावधान किए गए थे, उन प्रावधानों के माध्यम से ऐसे वर्ग अधिकार प्राप्त कर समाज की मुख्य धारा में शामिल हो रहे है। उन्होनें कहा कि हमारे देश में संविधान में प्रदत्त प्रावधान अनुसार कार्यपालिका, विद्यायिका व न्यायपालिका अपने-अपने क्षेत्र में स्वतंत्र रूप से कार्य कर रही है।

श्री भाटी ने कहा कि संविधान में प्रदत्त लोक कल्याणकारी राज्य की संकल्पना के आधार पर ही वर्तमान राजस्थान सरकार जनता के कल्याण के लिए लगातार प्रयास कर रही है। राज्य सरकार ने पिछले दो वर्षाे में समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए है। उन्होनें कहा कि राज्य के प्रत्येक नागरिक को उच्च शिक्षा मिले उसके लिए राज्य सरकार द्वारा पिछले दो वर्षो में ऐसे क्षेत्र जहां पिछले काफी वर्षो से महाविद्यालयों की मांग की जा रही थी, उन पिछड़े स्थानों पर महाविद्यालयों की स्थापना कर राज्य सरकार ने उच्च शिक्षा का प्रसार किया है, राज्य सरकार द्वारा पिछले दो वर्षो में नवीन विश्वविद्यालयों की स्थापना की गई। उन्होनें कहा कि संविधान निर्माता डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर के नाम से राज्य सरकार द्वारा नवीन विधि विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है। आज संविधान दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय में शिक्षण कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है।
उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी ने विश्वविद्यालय में नव निर्मित संविधान पार्क का भी अवलोकन किया। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो0 विनोद कुमार सिंह ने मंत्री  श्री भाटी को बताया कि प्रदेश के समस्त राजकीय विश्वविद्यालयों में महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय प्रथम विश्वविद्यालय है, जहां पर संविधान पार्क का कार्य पूर्ण कर लिया गया है और शीघ्र ही इसका लोकार्पण करवाया जाएगा। उन्होनें बताया कि संविधान पार्क में विद्यार्थियों को एवं बाहर से आने वाले आगन्तुकों को भारतीय संविधान के बारे में सम्पूर्ण जानकारी मिले, इसके लिए अनेक नवाचार संविधान पार्क में किए गए है।
संविधान की प्रस्तावना, नागरिकों को प्रदत्त मूल अधिकार, मूल कत्र्तव्य संविधान निर्माण में योगदान देने वाले महापुरूषों विशेषकर राजस्थान के लोगों के बारे में सम्पूर्ण जानकारियां संविधान पार्क में अंकित की गई है। प्रसिद्ध मुर्तिकार पदमश्री स्व. अर्जुन प्रजापति द्वारा विशेष रूप से निर्मित अशोक स्तम्भ का निर्माण कर संविधान पार्क में स्थापित किया गया है। प्रो0 विनोद कुमार सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय के लिए यह प्रसन्नता की बात है कि महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय की पहल पर तैयार संविधान पार्क के तर्ज पर महामहिम राज्यपाल श्री कलराज मिश्र द्वारा राज्य के समस्त विश्वविद्यालयों में संविधान पार्क निर्माण के निर्देश प्रदान किए है। यह विश्वविद्यालय के लिए एक गौरवमय बात है। इस अवसर पर उप कुलसचिव डाॅ0 बिठठ्ल बिस्सा, परीक्षा नियंत्रक डाॅ0 जसवंत सिंह खीचड़ एवं सम्पदा अधिकारी कुलदीप जैन ने संविधान पार्क के बारे में विस्तार से अवगत करवाया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement