Advertisement

Advertisement

स्वावलंबन से स्वाभिमानी के साथ स्वरोजगार प्रशिक्षण शिविर

श्रीगंगानगर,। पशु विज्ञान केन्द्र सूरतगढ़ द्वारा भारत विकास परिषद् की थर्मल शाखा   के सहयोग से अंगीकृत गांव फरीदसर में पांच दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण शिविर में आज दूसरा दिन रहा।

शिविर में पशु विज्ञान केंद्र सूरतगढ़ के प्रभारी अधिकारी डाॅ. राजकुमार बेरवाल ने बकरियों में उत्तम व संतुलित आहार व्यवस्था बकरियों के लिए अजोला व उसका महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डाॅ. बेरवाल ने बकरी पालन को प्रारंभ करने से पहले नस्ल का चुनाव करने के बारे में बताया तथा बकरी पालन के लिए शेड तैयार करने तथा बकरी को खुला व बंद स्थान में रखने के बारे में विस्तार से बताया। डाॅ. बेरवाल ने बकरियों की विभिन्न नस्लों के बारे में बताया तथा बकरियों के आहार को घर पर तैयार करने की विधि के बारे में बताया तथा नवजात, वयस्क बकरियों को आहार कितना व कैसे देना चाहिए, के बारे में विस्तार से जानकारी दी। केंद्र  के डाॅक्टर अनिल घोड़ेला ने बकरी के प्रजनन व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। शिविर में परिषद् से बसंत कुमार, सुमन व ग्रामीण युवा बलबीर राम व मनिराम का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।
ग्राम में शिविर के प्रति काफी उत्साह दिखा और 50 पशु पालकों ने भाग लिया, जिसमें 30 से अधिक महिलाओं की उपस्थिति रही। श्री विनोद आढा ने शिविर में ग्रामीणों के सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement