Advertisement

Advertisement

गांव फौजूवाला में आंगनबाड़ी केंद्र पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।

रायसिहनगर/ ग्राम पंचायत फौजूवाला परिसर में आंगनबाड़ी ए व आंगनबाड़ी बी के सभी कार्यकर्ता ,आशा सहयोगिनी एवं प्रजापति युवा मंडल संस्था 68 आर.बी. के सहयोग से महिला दिवसके उपलक्ष में मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किया गया ।इस मौके पर दोनों आंगनबाड़ी की आशा सहयोगिनी सुनीता ,सलीना, सहायिका मंजू , कार्यकर्ता आशा व कमला तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ता नंदनी एवं सुमित्रा मौजूद रहे। गांव की महिलाओं एवं बालिकाओं ने उत्साह पूर्वक मेहंदी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसमें प्रथम स्थान सरोज पुत्री श्री शेरा राम, द्वितीय स्थान पूजा पुत्री श्री ईमीचंद एवं तृतीय स्थान निशा पुत्री श्री इंद्र कुमार ने प्राप्त किया। प्रजापति युवा मंडल 68 आर.बी. के अध्यक्ष अभिषेक प्रजापति द्वारा विजेताओं को सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा फिट इंडिया ,स्वच्छ भारत, हर घर सहजन, जल शक्ति अभियान इत्यादि कार्यक्रमों की जानकारी ग्रामीणों को दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement