राष्ट्रगान गाकर पाएं भारत के प्रमुख संगीतकार और गीतकार के साथ प्रस्तुति का मौका

 राष्ट्रगान गाकर पाएं भारत के प्रमुख संगीतकार और गीतकार के साथ प्रस्तुति का मौका

श्रीगंगानगर, । यदि आप भारत के एक प्रमुख संगीतकार और गीतकार के साथ एक नए गाने में खुद को प्रस्तुत किए जाने का मौका प्राप्त करना चाहते हैं, तो ‘आजादी के अमृत महोत्सव‘ के तहत लेट्स अस सिंग द नेशनल एंथम अभियान से आपको यह मौका मिल सकता है। जी हां! संस्कृति मंत्रालय के तहत चलाए गए इस अभियान में जिले का कोई भी व्यक्ति WWW.RASTHRAGAAN.IN वेबसाईट पर ‘आईए! हम सब अपना राष्ट्रगान गाएं‘ पर क्लिक कर 4 आसान चरणों में अपने राष्ट्रगान गाते हुए का वीडियो रिकाॅर्ड कर अपलोड कर सकता है, जिसके बाद प्रत्येक व्यक्ति को आॅनलाईन सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। अपलोड हुए सभी वीडियोज में से 100 वीडियोज को चयनित कर उन्हें टीवी, रेडियो, यू.ट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर प्रसारित किया जाएगा। वहीं श्रेष्ठ प्रतिभागी को भारत के एक प्रमुख गीतकार एवं संगीतकार के साथ प्रस्तुति का मौका भी मिलेगा।  जिला कलक्टर श्री जाकिर हुसैन ने जिले के लोगों से इस अभियान में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने की अपील की है।
यह हैं राष्ट्रगान अपलोड करने के चार चरण
सबसे पहले WWW.RASTHRAGAAN.IN वेबसाईट पर बाएं साईड में बने ‘आईए! हम सब अपना राष्ट्रगान गाएं‘ के नीचे आगे बढ़ें बटन पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद आपके मोबाईल या लैपटाॅप में कैमरे और आॅडियो रिकोर्डिग की अनुमति देनी होगी। इसके बाद राष्ट्रगान की धुन के साथ राष्ट्रगान गाना होगा, रिकाॅर्डिंग सही नहीं होने पर इसे वापस भी रिकोर्ड कर सकते हैं। फाइनल रिकाॅर्डिंग होने के बाद में अपलोड करना होगा। इसके बाद सर्टिफिकेट डाऊनलोड करना होगा।

हर घर पर फहराएं तिरंगाः श्री जाकिर हुसैन
जिला कलक्टर श्री जाकिर हुसैन ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ‘हर घर झण्डा‘ कार्यक्रम भी रखा गया है। जिसके तहत सभी कार्यालयों, संस्थाओं के साथ आमजन, महिलाएं, विद्यार्थी, व्यापारिक संगठन, औद्योगिक संगठन अपने घरों या प्रतिष्ठानों में राष्ट्रध्वज के झंडारोहण के निर्धारित नियमों एवं आचरण का पालन करते हुए राष्ट्रध्वज तिरंगा झंडा फहरा सकते हैं। जिला कलक्टर ने जिले के लोगों से अपील की है कि वे ‘हर घर झंडा‘ कार्यक्रम के तहत अपने घरों पर तिरंगा झंडा अवश्य फहराएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ