Advertisement

Advertisement

जिला कलक्टर नमित मेहता ने ई-मित्र केन्द्रों का किया निरीक्षण


बीकानेर,। जिला कलक्टर नमित मेहता ने शनिवार को किल्चू देवड़ान एवं गाढ़वाला के ई-मित्र केन्द्रों का निरीक्षण किया और केन्द्र द्वारा दी जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी ली।

मेहता ने किल्चू देवड़ान स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में संचालित ई-मित्र केन्द्र के निरीक्षण के दौरान इसके संचालक बजरंग लाल से खाद्य सुरक्षा योजना के आवेदनों के निस्तारण के बारे में जानकारी और कहा कि पेण्डिग प्रकरण संबंधित विभाग को अग्रेसित किया जाए। उन्होंने केन्द्र में जन्म प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री चिरजीवी योजना, आधार कार्ड की सेवाओं के बारे में फीड बैक लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यहां पर काम से आए मघाराम ने ग्रामीणों के आधार कार्ड बनाने की आवश्यकता जताई। उन्होंने बताया कि आधार कार्ड बनाने के लिए बीकानेर जाना पड़ता है, इससे बड़ी कठिनाई होती है। इस पर जिला कलक्टर ने संयुक्त निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी विभाग सत्येन्द सिंह राठौड़ को ग्रामीणों की सुविधा के अनुसार आधार कार्ड शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने ई-मित्र केन्द्र द्वारा दी जा रही सेवाओं की रेट लिस्ट का भी निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि केन्द्र पर राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी के पोस्टर चस्पा किए जाए।

*जिला कलक्टर ने अपना ई-आधार कार्ड डाउनलोड किया*-इसके बाद जिला कलक्टर गाढ़वाला के ई-मित्र पहुंचे और केन्द्र द्वारा दी जा रही विभिन्न सेवाओं के बारे में जाना। उन्होंने यहां नेटवर्क और विद्युत आपूर्ति के बारे में जानकारी ली। यह केन्द्र राजनेट व बीबीएनएल नेटवर्क से जुड़ा है। उन्होंने आधार कार्ड की कॉपी निकलवाने केे बारे संचालक मुकेश से जानकारी ली। उन्होंने स्वयं अपना ई-आधार कार्ड की कॉपी डाउनलोड करवाकर, प्रक्रिया की जांच की। जिला कलक्टर ने केन्द्र पर स्थापित ई-मित्र प्लस क्योस्क के मॉनिटर को ऑपरेट कर विभिन्न योजनाओं जानकारी ली। इस अवसर पर सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक सत्येन्द्र सिंह राठौड़ उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement