Advertisement

Advertisement

संबंधित काश्तकार अपना बकाया बकाया शुल्क17 दिसम्बर 2021 तक जमा करवा सकते है

 2 अक्टूबर से 17 दिसम्बर 2021 तक प्रशासन गांवो के संग अभियान 2021

संबंधित काश्तकार अपना बकाया बकाया शुल्क17 दिसम्बर 2021 तक जमा करवा सकते है
श्रीगंगानगर, । गंगनहर प्रणाली क्षेत्र से संबंधित काश्तकारों को सूचित किया जाता है कि अपना बकाया आबियाना (सिंचाई शुल्क) 2 अक्टूबर से 17 दिसम्बर 2021 तक प्रशासन गांवो के संग अभियान 2021 में आयोजित शिविरों में उपस्थित जल उपभोक्ता संगम अध्यक्षों/पटवारी को जमा करवा सकते है।
जल संसाधन वृत्त श्रीगंगानगर के अधीक्षण अभियन्ता श्री धीरज चावला ने बताया कि वर्ष में छः माह उपरान्त सिंचाई बारी रिवाईज की जा रही है। इस वर्ष भी 15 अक्टूबर 2021 के उपरान्त बारी रिवाईज की जाएगी। यदि किसी की बारी रिवाईज के दौरान किसी काश्तकार की दो या दो अधिक फसलों की आबियाना (सिंचाई शुल्क) बकाया है पाया गया तो उसे नियम 10 (ई) के अन्तर्गत सिंचाई सुविधा से वंचित कर दिया जाएगा।
 उन्होने बताया कि इसके अलावा जिन काश्तकारों के सिंचाई विभाग में आइडीआर एक्ट के तहत प्रकरण चल रहे है, उनकी सुनवाई भी कैम्प के दौरान अधिशाषी अभियन्ता द्वारा की जाएगी। इसके अलावा जिन काश्तकारों को सिंचाई संबंधी कोई भी समस्या है तो वह भी अपनी समस्या कैम्प में जाकर दर्ज करवा सकता है, जिसका निस्तारण शीघ्रता शीघ्र कर दिया जाएगा। सी.ए.डी.ए. विभाग द्वारा भी कुछ क्षेत्र में खाले बनाए जा रहे है। खालों से संबंधित भी कोई समस्या हो तो उसके बारे में भी कैम्प में उपस्थित अभियन्ताओं से सम्पर्क कर सकते है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement