Advertisement

Advertisement

खेल मंत्री के जन्मदिन पर तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित*

 *खेल मंत्री के जन्मदिन पर तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित*

बीकानेर, । खेल एवं युवा मामलात राज्य मंत्री श्री अशोक चांदना के जन्मदिन के अवसर पर ब्रह्मसागर मैदान में दो दिवसीय तीरदांजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।जिसमें युवा प्रतिभागियों ने अपना दम-खम दिखाया। प्रतियोगिता में विजेता रहे खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।

आयोजन प्रभारी तोलाराम सियाग ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  पैरा ओलम्पिक टोक्यो में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले तीरंदाज श्याम सुन्दर स्वामी थे। प्रतियोगिता में कम्पाउंड महिला वर्ग में माया प्रथम, कविता द्वितीय, मुनिया माली तृतीय रही। वहीं कम्पाउंड पुरूष वर्ग में पीयूष प्रथम, राधे द्वितीय, अजय तृतीय स्थान पर रहे। सब जूनियर कम्पाउंड में युवराज प्रथम व बजरंग द्वितीय रहे। रिकर्व पुरूष वर्ग में बन्टी प्रथम, राम द्वितीय, विकास तृतीय रहे। सब जूनियर रिकर्व पुरूष वर्ग में कृष्णा प्रथम व विशाल द्वितीय रहे। प्रतियोगिता के समापन में सभी खिलाड़ियों द्वारा केक काटकर खेल मंत्री श्री अशोक चांदना को जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान कोच अर्जुन, रोहित बाना, अजहरुद्दीन टावरी, महेन्द्र डूडी, मनोज पंचारिया, नवीन गोदारा, भैरू प्रजापत, सुरेन्द्र सुथार, भागीरथ सहीत कई गणमान्य शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement