उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना

आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी तक

श्रीगंगानगर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत शैक्षणिक सत्र 2025-26 के आवेदन आमंत्रित करने की अन्तिम तिथि 31 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक श्री वीरेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि योजनान्तर्गत इच्छुक छात्र-छात्राओं द्वारा ई-मित्र, एसएसओ आईडी के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। एसएसओ आईडी के माध्यम से आवेदन करने हेतु www.sjmsnew.rajasthan.gov.in/Scholarship अथवा एसएसओ पोर्टल पर स्कॉलरशिप एसजेई एप के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन किया जा सकेगा। आवेदन हेतु पात्रता, शर्ते सामान्य दिशा-निर्देशों का विस्तृत विवरण विभाग की वेबसाईट httq://sje.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।

-------