Advertisement

Advertisement

कृष्ण गौशाला संघर में नानी बाई रौ मायरो एक मार्च से

गौरक्षा हेतु,बेटियों हेतु विशेष आह्वान
रामेश्वरम ट्रस्ट करेगा बेटी बचाओ बेटी पढाओ का प्रचार
रामकरण पूनम प्रजापति
सूरतगढ़ 27फरवरी।
संघर सूरतगढ़ जो छेत्र की एक मात्र एसी गौ शाला जो पुरे भारत में अपना अलग ही स्थान रखती ह। यहाँ आये दिन गौशाला के सोजन्य से सामाजिक कार्य सम्पूर्ण किये जाते हैं। जल्द ही आगामी एक मार्च से यहाँ बड़े स्तर पर नानी बाई रौ मायरो कथा और गौ रक्षा और बेटी बचाओ बेटी पढाओ पर विशेष प्रोग्राम होगा। गो शाला के जितेन्द्र घोड़ेला ने जानकारी दी गौशाला का विस्तार और नये गौ की सेवार्थ ये प्रोग्राम प्रभावी रहेगा। कार्यक्रम केमुख्य अतिथियों में विधायक राजेन्द्र सिंह भादू सूरतगढ़,सांसद निहालचन्द,जिला प्रमुख प्रियंका श्योराण,पूर्व जिला प्रमुख पृथ्वी राज मील,बसपा नेता और जिला परिषद सदस्य माननीय डूंगर राम गेदर होंगे और पूर्व मंत्री रामप्रताप कासनिया होंगे। रामेश्वरम ट्रस्ट राजस्थान प्रभारी रामकरण पूनम प्रजापति ने बताया उनकी टीम नानी बाई रौ मायरो में बेटी बचाओ बेटी पढाओ का संदेश देगी।पंडित बाल व्यास कथा वाचन करेंगे।कथा एक मार्च से  चार मार्च तक चलेगी और कथा का समय दोपहर 12बजे से होगा। आसपास गांवो और नजदीकी हनुमानगढ़ जिले के गांवो में काफी प्रचार किया जा रहा है। भक्तो में कथा को लेकर काफी श्रद्धा जाग रही है। जिससे संयोजक और प्रबंधको का हौंसला चरम पर है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement