Ad Code

Recent Posts

रामेश्वरम ट्रस्ट ने किया हमसफर ट्रेन का स्वागत

रामकरण पूनम प्रजापति
सूरतगढ़ 27फरवरी।
रामेश्वरम ट्रस्ट ने मिशन पॉजिटिव इंडिया मिशन के तहत भारत की पहली फुली ए सी ट्रेन हमसफर का स्वागत शाम साढ़े पांच बजे किया। ट्रस्ट के केशव अरोड़ा ने बताया ट्रस्ट सदस्यों ने ट्रेन पर फूल बरसाए और तिलक किया। सदस्यों ने इसके डिब्बों में बैठकर आनंद लिया और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। ट्रस्ट ने बताया उनके अनेक सदस्य पुरे भारत में जुड़े हैं जिनके लिए ये बहुत अच्छी सौगात है। ज्ञातव्य है की यह ट्रेन पुरे दक्षिण भारत को जोड़ेगी। राजस्थान के सूरतगढ़ में सभी बड़े विभाग,एयर फ़ोर्स स्टेशन,केन्द्रीय फार्म,सूरतगढ़ छावनी और सूरतगढ़ थर्मल ह जिसमे हजारो कर्मचारी दक्षिण भारत से जुड़े हैं। उनके लिए भी ये अच्छी सौगात होगी। ट्रस्ट सदस्यों ने अनेक कर्मचारियों और यात्रियों का आभार किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ