Advertisement

Advertisement

गुरूद्वारे में सजे धार्मिक दीवान

हनुमानगढ़। स्थानीय गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह जी मैं आज सालाना शहीदी समागम के उपलक्ष में धार्मिक दीवान सजाए गए। मुय सेवादार भाई बलजीत सिंह बिल्ला ने बताया कि 8 फरवरी से 5 श्री अखंड पाठ के साथ समागम की शुरुआत की गई थी एवं रविवार आज 26 फरवरी को 8 श्री अखंड पाठ की लड़ी की समाप्ति हुई। 26 फरवरी को प्रात: 9 बजे आज श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए उसके पश्चात 11:15 बजे दीवान हाल में धार्मिक दीवान सजाए गए। सजे हुए दीवानों में भाई वाला सिंह जी, भाई गुरप्रीत सिंह जी, भाई कुलबीर सिंह फाजिल्का वाले, भाई साधू सिंह शोंकी, जोगसिंह मिनिमानक, सुरेंद्र कौर कुलहरि, सुखमणि सेवा सोसायटी, पंडित गिरधारी लाल शर्मा मलोट वाले, हंस वाहिनी संगीत कला केंद्र के जत्थों द्वारा संगीतों कथा कीर्तन से निहाल किया गया। शहर के गणमान्य नागरिक भाजपा युवा नेता अमित साहू, राजेश कड़वासरा, नगर परिषद सभापति राजकुमार हिसारिया, पार्षद कालूराम शर्मा, महेश शर्मा, नीतू महायच, मोनिका वधवा, सुमन चावला ने गुरुद्वारे में हाजरी लगाई। समागम में सांगतो में भारी उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही सैंकड़ों की संया में संगतों ने गुरु की हजूरी में माथा टेका और साथ ही लंगर की बर्तनों की साफ-सफाई की सेवा कर व गुरुवाणी सुन कर अपना जीवन सफल बनाया। दीवान फूल फूलों से सजाया गया एवं सेवा सहयोग शहीद बाबा दीप सिंह जी यूथ वेलफेयर सोसाइटी द्वारा किया गया।  गुरु का लंगर अटूट बरताया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement