Advertisement

Advertisement

विज्ञान दिवस पर दी उपयोगी जानकारी

रामकरण पूनम प्रजापति
सादुलशहर 28फरवरी।
जे बी टी टी कॉलेज सादुलशहर में विज्ञानं दिवस कार्यक्रम मनाया गया।जिसकी अध्यक्षता प्राचार्या डॉ उषा गोदारा ने की।कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता रामकुमार वर्मा के नेत्तत्व में किया गया।विज्ञानं दिवस पर डॉ गोदारा ने वैज्ञानिक सी वी रमन के रमन प्रभाव तथा उनके जीवन परिचय के बारे में छात्राध्यापकों को संबोधित किया।इसी के तहत व्याख्याता रणवीर सिंह,कलावंत गोदारा के निर्देशन में विज्ञानं में विभिन्न विषयो जैसे प्रकाश संश्लेषण,ग्रीन हाउस प्रभाव,खाद्य श्रृंखला,तंत्रिका तंत्र पर मनिंदर कौर, गग्नेश,सुबोध कुमार,दिव्या,सुनील द्वारा मॉडल बनाये तथा उनके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।तत्पश्चात डॉ गोदारा,मुस्कान सोसाइटी अध्यक्ष श्री नविन बिश्नोई,करनी सिंह द्वारा बनाये गए मॉडल का निरिक्षण किया गया,।कार्यक्रम में व्याख्याता गुरचरण सिंह,परवीन यादव,छात्राध्यापक बाबुराम,सुनील सियाक सहित छत्तध्यापको ने विज्ञानं दिवस पर ग्रीन हाउस प्रभाव विषय खुली विचार चर्चा में भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement