Function Hindi News - महेश्वरी महिला संगठन ने किया गणगोर सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन


हनुमानगढ़। महेश्वरी महिला संगठन हनुमानगढ़ जंक्शन द्वारा शनिवार गणगोर सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन जंक्शन की व्यापार संघ धर्मशाला में अध्यक्ष सीमा बिहाणी  अध्यक्षता  में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ समाज की वरिष्ठ श्रीमती शारदा हिसारिया व् श्रीमती हेमा हिसारिया द्वारा गणगौर-ईसर की पूजा अर्चना के साथ किया।कार्यक्रम में महिलाओ के मध्य घुमर नृत्य ,सास बहु का सयुक्त नृत्य,साड़ी समेटो प्रतियोगिता,गायन प्रतियोगिता  रोचक प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। जिसमे सभी महिलाओ ने उत्साह से भाग लिया। सास बहु प्रतियोगिता में कौशल्या व् निधि लखोटिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संगठन की अध्यक्ष सीमा बिहाणी ने उपस्थित महिलाओ का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ