Advertisement

Advertisement

Hindi News -आबियाना माफ़ करने को लेकर किसानो ने सोंपा ज्ञापन



हनुमानगढ़। आबियाना माफ़ करवाने की मांग को लेकर खेती बचाओ किसान बचाओ मोर्चा के बेनर तले साबुआना,एमकेएस,एफटीपी,सीडीआर नहर    क्षेत्र  के
किसानों ने शुक्रवार सिंचाई विभाग के मुख्या अभियंता को ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधि मंडल में मौजूद किसान नरेंद्र सिंह झोरड़ ने कहा कि सिंचाई विभाग द्वारा पिछले 15 वर्षो से ज्यादा समय का बकाया आबियाना के नाम पर किसानों को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा लंबे समय तक गिरदावरी नही की गयी और न ही कभी कोई पटवारी विशेष नियुक्त होते हुए हमारे क्षेत्र मेंमें आया। कुछ किसानों से पटवारी द्वारा कच्ची पर्ची देकर आबियाना वसूल भी किया गया परन्तु अब सिंचाई
विभाग द्वारा आबियाना के रूप में बड़ी राशि वसूल करने के लिए किसानों को प्रताड़ित किया जा रहा है जबकि वर्तमान में आर्थिक रूप से परेशान किसान इतनी बड़ी राशि को भरने में असमर्थ है। मुख्य अभियंता से मिले किसानों ने आबियाना माफ़ कर किसानों को राहत देने की मांग की है। इस अवसर पर इंद्रजीत सिंह पन्नीवाली,राजा सिंह,ओम जांगू,इंद्रजीत ऐचरा,राजासिंह, लिछीराम, सुरेंद्र सहारण,विक्रम बिश्नोई,अरविन्द कुमार,प्रकाश सिंह आदि
किसान मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement