Advertisement

Advertisement

भाजपा के जिला व मण्डल पदाधिकारियो की बैठक सम्पन्न

हनुमानगढ़। भारतीय  जनता जिला पार्टी जिला पदाधिकारियो व् मंडल अध्यक्षो
की बैठक बुधवार जिला अध्यक्ष बलबीर बिश्नोई की  अध्यक्षता में सिंचाई
विभाग के विश्राम गृह में रखी गयी। कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत
माता,श्यामा प्रसाद मुखर्जी व् पंडित दीनदयाल के चित्रो पर माल्यार्पण व्
वंदे मातरम गान से किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए  जिला अध्यक्ष
बलबीर बिश्नोई ने सभी मंडल  पदाधिकारियो व् मंडल अध्यक्षो को समर्पण राशि
शीघ्र जमा करवाने तथा पार्टी की विचारधारा का प्रचार प्रसार करते हुए
केंद्र व् राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओ का लाभ
आमजन तक पहुंचने आह्वान किया।उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षो को शीघ्र ही
अपनी कार्यकारिणी का गठन कर सभी वर्गो को उचित प्रतिनिधित्व  देने  आग्रह
किया।जिला महामंत्री जुगल किशोर गौड़ ने उपस्थित  अध्यक्षो को पार्टी के
कार्यकर्मो का सही ढंग से संचालन करते हुए सरकार की उपलब्धियों को बूथ
स्तर तक पहुंचाने की बात कही। इस अवसर पर जिला उपध्यक्ष कृष्ण वर्मा,दलीप
सिंह राठौड़,बेगराज स्वामी,जगदीश महरिया,बद्रीसेनी,राजीव साहू,
जिलामहामंत्री महावीर महला,लेखराम जोशी,जिला प्रवक्ता जसप्रीत
सिंह,रामस्वरूप महला,जसविंदर कौर,मैदान थोरी,बलराजसिंह,जगदीश कस्वा,कृष्ण
लालवानी,बेगराज बेहड़,मंडल अध्यक्ष प्रेम गोदारा,सुशिल अग्रवाल,जसपाल
सिंह,सादुल भाट,प्रेमसिंह सूडा,रणजीत बराड़,देवशर्मा,ऋषि
जमालिया,बलवानसिंह मेहरड़ा,राजदेवसिंह,अमीलाल मुंड,हंसराज भुवाल,आदि
उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में शेरगढ़ के पास हुई दुर्घटना में मारे गए
लोगो को दो मिनट का मौन रखकर श्रधांजलि दी गयी।

Advertisement

Advertisement