महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के बोर्ड ऑफ मैनेजमेन्ट सदस्य डॉ. आरजी शर्मा ने किया निरीक्षण

हनुमानगढ़। सरस्वती कन्या स्नातकोतर महाविद्यालय में महाराजा गंगासिंह विष्वविद्यालय के बोर्ड ऑफ मैनेजमेन्ट सदस्य डॉ. आरजी शर्मा के द्वारा निरीक्षण किया गया और विष्वविद्यालय द्वारा आयोजित परीक्षा सम्बन्धित व्यवस्थाओं का अवलोकन कर प्रसन्नता व्यक्त की गई। इस मौके पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. श्यामसुन्दर शर्मा ने उन्हे परीक्षा सम्बंधी कुछ सुझाव भी दिये ताकि परीक्षाओं की विष्वसनियता को और अधिका सुनिष्चित कियाजा सके। डॉ. आरजी शर्मा ने महाविद्यालय की व्यवस्थाओं व परीक्षा आयोजन सम्बन्धित कार्यो की सराहना की।