अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को 7 सुत्री मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

हनुमानगढ़। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति द्वारा गुरूवार को मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को 7 सुत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के अनुसार केन्द्र व राज्य सरकार नई नई धोषणाएं करती आ रही है परन्तु हकीकत में महिलाओं की स्थिति बदतर होती जा रही है। अपराध में राजस्थान तीसरे स्थान पर है। महिला अत्याचारों में भी राजस्थान बहुत ही आगे है। अपनी मुख्य मांगों में महिला आरक्षण विघेयक तुरन्त पारित करने, सबके लिये काम और सामान वेेतन हमारा अधिकार है उसे लागु करने, महिलाओं पर बढ रहे अत्याचारों पर रोक लगाने, गुरमेहर कौर के साथ न्याय करो तथा धमकिया देने वालों में कड़ी कार्यवाही करने, जरूरतमंद परिवारों कोखाद्य सुरक्षा में व्याप्त भ्रष्टाचार बंद कर भ्रष्टों पर कार्यवाही करने, राजस्थान में शराब बंदी लागू करने, अभिव्यक्ति की स्वतन्त्रता पर हो रहे साम्प्रदायिक हमलों पर रोक लगानेव अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर कामरेड़ चन्द्रकला वर्मा, सर्वजीत कौर, रघुवीर वर्मा, आषा रानी, कमला, सुषीला, रघुवीर वर्मा, रामेष्वर वर्मा, बीएस पेन्टर व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।