Advertisement

Advertisement

अच्छाई को सम्मान मिलता है -संदीप स्वामी

बच्चों को आगे बढने की दी प्रेरणा
रामकरण पूनम प्रजापति
सूरतगढ़ 2मार्च।
रामेश्वरम ट्रस्ट के मिशन पॉजिटिव इंडिया अभियान के तहत सूरतगढ़ छेत्र के झुगी झोंपड़ी और कच्ची बस्ती के बच्चों हेतु शिक्षा कार्यक्रम जो पिछले दो माह से लगातार जारी है। शहर के सामाजिक सन्गठन और शेक्षिक इंस्टी ट्यूट भी रूचि लेने लगे हैं। गुरूवार को सूरतगढ़ की नामी संस्था जी डी एम -ए क्वालिटी इंस्टीट्यूट के सौजन्य से बच्चों हेतु वाइट बोर्ड संचालक संदीप स्वामी ने डोनेट किया।
        संदीप स्वामी ने कहा जहाँ भी अच्छे कार्य नजर आते हैं उन पर लोगो की नजर रहती है। अछे कार्यों की शोभा होती है और लोग अच्छाई को बढ़ाने हेतु खुद आगे आते हैं। ट्रस्ट सदस्य लगातार सेवा भावना मेजुटे हैं बधाई केपात्र हैं।
        ट्रस्ट प्रभारी रामकरण पूनम प्रजापति ने बताया वार्ड नम्बर तीन -चार के बच्चे जो स्कूल नही जा पा रहे हैं उन्हें घर घर जाकर ट्रस्ट सदस्य पाठशाला लाते हैं और छोडकर आते हैं। संस्था द्वारा संदीप स्वामी का सम्मान किया गया। सदस्यों ज्योति अरोड़ा,वर्तिका श्रीवास्तव,गजेन्द्र सिंह,मोनिका स्वामी,रवि व पूनम जांगिड ने सहयोग किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement