भव्य शोभा कलश यात्रा आज

सादुलपुर (ओमप्रकाश)। रामबास मोहल्ले में स्थित श्रीश्याम हनुमान मंदिर का वार्षिक उत्सव अन्तर्गत बुधवार को भव्य शोभा कलश यात्रा का आयोजन किया जायेगा। महंत रामकिशन अत्री ने बताया कि मंदिर प्रांगण से सुबह दस बजे लगभग शोभा यात्रा का आयोजन किया जायेगा। जो नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई मंदिर पहुंचकर विसर्जित होगी एवं रात्रि को भव्य जागरण का आयोजन होगा।