मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम का आयोजन

सादुलपुर (ओमप्रकाश)। तोला महिला महाविद्यालय में मंगलवार को मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डा.सुनील शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर प्रभारी डा.कृष्णा जाखड़ ने निर्वाचन आयोग की जानकारी दी तथा युवा मतदाताओं के पंजीकरण की आवश्यकता एवं महत्वता पर प्रकाश डाला। बीएलओ विजय कुमार वर्मा ने वंचित युवाओं से पंजीकरण करवाने की अपील की। इस अवसर पर छात्राओं से फॉर्म नंबर छह भी भरवाये गए।