दो नर्स कर्मचारी एपीओ

सादुलपुर (ओमप्रकाश)। राजकीय रैफरल अस्पताल में कार्यरत दो मेल नर्स को एपीओ करने की कार्रवाई की गई है। अस्पताल प्रभारी डा.मनमोहन गुप्ता ने बताया कि नरेन्द्रकुमार मीणा एवं निवेश चौधरी नर्स द्वितीय को कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में एपीओ करने की कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी चूरू को अवगत करवा दिया गया है।