हनुमानगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा राजस्थान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जन्मदिवस पर विशाल रक्तदान शिविर लगाया गया। इस रक्तदान शिविर में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक नेतृत्व में जिले भर से युवा मोर्चा के कार्यकत्र्ता भारी संख्या उत्साह से पहुचे। युवा मोर्चा नगरमण्डल अध्यक्ष पारितोष सारस्वत ने बताया कि इस रक्तदान शिविर में 392 युनिट रक्त संग्रह हुआ। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्रोई, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री प्रियंका बालान, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक, सभापति राजकुमार हिसारिया, जिला प्रमुख कृष्ण चोटिया, उपसभापति नगीना बाई, युवा नेता अमित सहू, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गुलाब सिंवर, कृउपमस अध्यक्ष रामेश्वर चांवरिया, युवा मोर्चा नगरमण्डल अध्यक्ष पारितोष सारस्वत, देहात मण्डल अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह, आईटीसेल जिला संयोजक प्रवीण कड़वासरा, नगरमण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी, शिमला मेहन्दीरता, नरेन्द्र खिलेरी, ओम सोनी, प्रकाश तंवर, अर्जुन बागड़ी, दीपक खाती, महेश शर्मा, समस्त नगरमण्डल व देहातमण्डल अध्यक्ष अपने कार्यकत्र्ताओं के साथ भारी संख्या में पहुचे।
Social Plugin