हनुमानगढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हनुमानगढ़ की तरफ से अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में संस्कार इंटरनैषनल महिला बीएड कॉलेज में महिला दिवस पर महिला गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका विषय महिलाओं का अधिकारों के प्रति जागरूकता था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि न्यायधीष पूर्णकालीन सचिव पुखराज गहलोत थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यायधीष विक्रम सांखला ने की। विषिष्ट अतिथि बैबी हैप्पी मॉर्डन पीजी कॉलेज के डायरेक्टर तरूण विजय, रिटेनर अधिवक्ता जाकिर हुसैन, नितिन छाबडा, अंलकार सिंह, नरेन्द्र वर्मा, अनवर खां व अमरनदीप थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सचिव पुखराज गहलोत ने नारी को स्वयं सषक्त होकर आगे बढने की बात कही। उन्होने नारी को देवी कहते हुये उसकी महता पर प्रकाष डाला। अपने अध्यक्षीय भाषण में विक्रम सांखला ने महिहलाओं के अधिकारों के संबंध में विक्रम सांखला में महिलाओं के अधिकारों के संबंध में चर्चा की। बैबी हैप्पी मॉर्डन पीजी कॉलेज के डायरेक्टर तरूण विजय ने महिलाओं के पिछडेपन को दूर करने के लिये स्वयं महिलाओं को आगे आने को कहा। उन्होने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाएं आगे बढकर कार्य कर रही है व देष का नाम कर रही है। नितिन छाबडा ने देष का नाम रोषन करने वाली विभिन्न नारियों से प्ररेणा लेने को कहा। अंत में कॉलेज की प्राचार्य दिव्या शर्मा ने आये हुये सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन अलका चौधरी ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के व्याख्याता रजनीष स्वामी, विकास शर्मा, राजेष वर्मा, प्रेम सिंह, पोषण शर्मा, अनुपम मुंजाल, संजाता शर्मा, सीमा गिल्होत्रा, पुनिका माचरा, सुनीता यादव व नील कंवर आदि मौजूद थे।
Social Plugin