Advertisement

Advertisement

लम्बी दूरी की मिलेगी ट्रेन - रात्रिकालीन ट्रेन व सांसद का करणपुर में जोरदार स्वागत


मनजीत सिंह(श्री गंगानगर):- बहुप्रतीक्षित रात्रिकालीन ट्रेन के शनिवार की रात्रि करणपुर रेल्वे स्टेशन पर पहुंचने पर सांसद निहाल चन्द मेघवाल, ट्रेन के पायलेट एंव गार्ड का डी आर यू सी सी सदस्य राजेश गुप्ता,रेल संघर्ष समिति संयोजक बलदेव राज सैन, पूर्व नपा अध्यक्ष जुगल किशोर सैन, कांग्रेस ब्लॉक वरिष्ट उपाध्यक्ष श्याम वर्मा, कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजकुमार मोहनपुरिया,भाजपा किसान मोर्चा जिला महामन्त्री मनभीर सिंह,भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हरविन्द्र सिंह खालसा, जिला मन्त्री कौर सिंह बराड, भाजपा किसान मोर्चा तहसील अध्यक्ष केवल सिंह वाल्ला, विश्व हिन्दू परिषद महामन्त्री राजीव वाट्स, राजेन्द्र पारीक,भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष रमेश छाबड़ा,भजयुमो अध्यक्ष स्माइल गुम्बर,राकेश सोनी,गुरबचन सिंह सहित बडी संख्या में नागरिको ने ढोल नगाडो की थाप पर झूमते हुये मिठाइयां बांटकर सांसद निहाल चन्द मेघवाल व ट्रेन का जोरदार स्वागत किया।
   डी आर यू सी सी सदस्य राजेश गुप्ता ने इस अवसर पर स्वागत से अभिभूत सांसद निहाल चन्द मेघवाल को लम्बी दूरी की दो-तीन और ट्रेन चलवाने का आग्रह किया जससे लूप कैनाल के हजारो यात्रियों को लाभ मिल सके। इस पर सांसद निहाल चन्द मेघवाल ने आश्वासन दिया की इस रूट पर लम्बी दूरी की ट्रेन चलवाने के प्रयास करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement