Advertisement

Advertisement

यातायात पुलिस ने चलाया समझाईस और जागरूकता का अनोखा तरीका,दुपहिया वाहनों से हेलमेट लगाने को किया जागरूक


हनुमानगढ़ | आज जिला मुख्यालय में जंक्शन बस स्टेण्ड पर आम नागरिको की सुरक्षा को लेकर यातायात थाना की तरफ से चलाये जा रहे अभियान में आज का दिन भी अहम रहा | आज यातायात थाना प्रभारी अनिल चिंदा से मिली जानकारी के अनुसार आज जंक्शन स्थित बस स्टेण्ड के सामने दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित किया गया | जिसमे काफी पुरुष-महिलाओ को अपनी सुरक्षा को लेकर हेलमेट पहनने की समझाइस की गयी | वहीं मिली जानकारी के अनुसार लापरवाह दुपहिया चालकों के करीबन 22 चालान भी काटे गए हैं | ज्ञात रहे यातायात थाने द्वारा समय-समय पर औचक कार्यक्रम किये जाते रहे हे ताकि आमजन को यातायात नियमो की पालना करवाई जा सके | 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement