Advertisement

Advertisement

राजस्थान -पब्लिसिटी या सच्चाई...! बाबा ने खुद मौत की तारीख की घोषित,प्रशासन की दिनभर से परेड जारी


भगत प्यारे लाल ने की मौत की घोषणा के बाद प्रशासन ने गांव में डाला डेरा गांव  राजपुरीयां का मामला।

राजस्थान/फेफाना -(रोहिताश सैनी)  ग्राम पंचायत गुड़िया के गांव राजपुरीयां में एक भगत ने अजीबो अजीब घोषणा करने से आस पास गांव व ढाणीयो के लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। 

बात ये हुई कि  गांव राजपुरीयां के राम देव भगत.ने पोस्टर पर ऐसा अचंभा होने वाला है लिखा था आप ये पोस्टर पढ़ोगे तो यकीन नहीं होगा पोस्टर पर लिखा था कि 23 तारीख का इन्तजार कर रहा हूँ  57 दिन पहले ही गाँव राजपुरिया राजस्थान में प्यारेलाल महायोगी  ने अपनी मौत का एलान कर दिया है सिर्फ 2 दिन बचे हैं यानी 23/10/2017 दोपहर 2:15 से 4:30 बजे के बीच में महायोगी प्यारेलाल जी  अपने शरीर से प्राण त्याग देंगे और स्वर्ग लोक सिधार जायेंगे उसके बाद उसे सम्माधि बाबा द्वारा घोषणा करते  ही  बाबा  रामदेव मंदिर में  लोग  आज  सुबह  से ही  भजन संध्या का  आयोजन  हुआ  व  आस पास गांव  के  लोगों   अंतिम  दर्शन के लिए  पहुंचने  लगे पता  चलने पर रिपोर्ट एक्सक्लूसिव डॉट कॉम की  टीम  भी  मौके पर पंहुचकर बाबा से  बातचीत की।  बाबा  ने  बताया  कि  उंहोने 71साल की  उम्र में 25 साल तक  बाबा  रामदेव की  भक्ति की  व 5 साल  पुष्कर के  पहाडो  पर  तपस्या की वही  करीब दो साल  तक  गोगामेडी  में  धुणे पर तपस्या की। 


उंहोने बताया कि  करीब  32 साल से  एक  दिन के अंतराल के बाद भोजन  करते है। भास्कर ने  जब मृत्यु घोषणा के बारे मे  पुछा तो  उंहोने विस्तार से बताया कि  दो महीने पहले उन्हे सपने में  बाबा रामदेव दिखाई दिए  और कहा  कि कार्तिक  शुद्धी अक्टूबर को  सवा दो से  साढे चार के बीच तपस्या  स्थल पर समाधी लेनी है। और कल समाधी लेने से पूर्व अपने शिष्य को  भक्ति और  मंदिर की बागडोर सौंपेगे। 

प्रशासन के  फुले हाथ पांव -

  सोशल  मीडिया के माध्यम से सुचना आग की तरह फेल गई बाबा की जान माल व अंशात माहौल होने की बात को  मध्य नजर रखते हुए रविवार दिनभर  गोगामेडी पुलिस थाने के हवलदार सुखराम को तैनात किया गया वही  शाम को  जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित एस पी के  यादराम फांसल के  आदेश पर गोगामेडी सरकल के  भुपेंद्र सिंह जाखड, एसएचओ गोगामेडी भूपसिंह सहारण गांव राजपुरियां पहुंच कर  बाबा प्यारेलाल, व  गा्मीणो से  समझाईस की करते हुए  15 फीट के  गहरे  गढा व गढे में खोदी गई सुरंग  में मिट्टी भरवाई गई।


 प्रशासन ने गा्मीणो को आश्वासन दिया कि बाबा ने निर्धारित घोषणा के अनुसार  प्राण त्याग दिए तो  प्रशासन उंहे इच्छा पूर्ण जगह पर समाधी मान समान्न के साथ देगा। वही रात भर के लिए  मंदिर स्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया। वही समाचार लिखे जाने तक  बाबा के चाहने वाले कल के  इंतज़ार में रात भर डटे रहे। इस दौरान सरपंच  मनीराम गढवाल, बलबीर सहारण, पंच पूर्ण मल नैण मौजूद थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement