Advertisement

Advertisement

श्रीगंगानगर : 400 करोड़ रुपए की नहीं केवल,4 करोड़ की सड़कें हुईं है मंजूर


श्रीगंगानगर (गोविंद गोयल)। श्रीगंगानगर विधानसभा क्षेत्र मेँ 400 करोड़ रुपए की सड़कें मंजूर होने का विधायक कामिनी जिंदल का दावा गलत है। असल मेँ यह राशि मात्र 4 करोड़ रुपए है। ना कि 400 करोड़ रुपए।


 कामिनी जिंदल ने 400 करोड़ रुपए की राशि का दावा किस हिसाब से किया है, ये तो नहीं मालूम लेकिन सच ये है कि यह राशि 400 लाख रुपए है, ना कि 400 करोड़। सब जानते हैं कि 100 लाख रुपए मिलकर एक करोड़ रुपया बनता है। इस हिसाब से यह राशि हुई मात्र 4 करोड़ रुपए। 


कल मंगलवार को विधायक कामिनी जिंदल के पीए रुपेन्द्र अरोड़ा की ओर से प्रेस नोट मिला। जिसमें सड़कों के विवरण के साथ यह बताया गया था कि विधायक के प्रयासों से 400 करोड़ रुपए की सड़कें श्रीगंगानगर विधानसभा के लिए स्वीकृत हुई हैं। इसके साथ साथ कामिनी जिंदल की ओर से मुख्यमंत्री तथा पीडब्ल्यूडी मंत्री का धन्यवाद किए जाने की जानकारी थी।


 जब इस बाबत विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली गई तो पता लगा कि इतनी राशि की सड़कें तो पूरे ब्लॉक मेँ ही स्वीकृत नहीं हुईं। ज्ञात ये हुआ कि असल मेँ सड़कें तो 400 लाख रुपए के लगभग स्वीकृत हुईं हैं, किन्तु प्रेस नोट 400 करोड़ रुपए की सड़कें मंजूर होने का दावा जारी कर दिया गया। खुद पीए रुपेन्द्र अरोड़ा ने  इस रिपोर्टर से बातचीत मेँ यह स्वीकार भी किया कि गलती से 400 लाख को 400 करोड़ रुपए लिख दिया गया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement