Advertisement

Advertisement

एक ओर एनकाउंटर,अब राजस्थान में इस एनकाउंटर ने मचा दी खलबली

– हिंदुमलकोट क्षेत्र के कोठा पक्की गांव के पंजाब पुलिस के साथ तीन बदमाशों का एनकाउंटर

– मुठभेड़ मेंं मारे गए गैंगस्टर विक्की गोंडर पर 10 लाख और प्रेम लाहोरिया पर था 5 लाख का इनाम

– बदमाशों की गोली से पंजाब पुलिस के सब इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह और एएसआई किरपाल सिंह घायल


श्रीगंगानगर। पंजाब के हाईप्रोफाइल गैंगस्टर विक्की गोंडर और उसके दो साथी बदमाशों को पंजाब पुलिस ने गणतंत्र दिवस की शाम को एनकाउंटर में मार गिराया। एनकाउंटर शुक्रवार शाम करीब पांच बजे श्रीगंगानगर जिले के भारत-पाक सीमा के निकट गांव कोठा पक्की में स्थित लखविन्द्र की ढाणी मेंं हुआ। अपराध की दुनिया का बादशाह विक्की गोंडर नवंबर 2016 में पंजाब के नाभा जेलब्रेक में फरारी के बाद चर्चा में आया था। गैंगस्टर विक्की के साथ उसका बायां हाथ माने जाने वाला पांच लाख का इनामी गैंगस्टर प्रेमा लाहौरिया व सुखप्रीत सिंह भी मारे गये। विक्की गौंडर इतना खूंखार अपराधी था कि किसी का मर्डर करने के बाद वह लाश के पास भंगड़ा करता था। उसने नाभा जेल से फरार होने के बाद गुरदासपुर में तीन युवकों की हत्या कर दी थी।




यहां मिली जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस की क्राइम ब्रांच के सीआई विक्रमजीत ङ्क्षसह बराड़ को मोबाइल लोकेशन के आधार पर जानकारी मिली थी कि दस लाख रुपए का इनामी अपराधी विक्की गौंडर अपने दो साथियों पे्रमा लाहौरिया व सुखप्रीत सिंह के साथ अन्तर्राष्ट्रीय बॉर्डर पर हिन्दुमलकोट पुलिस थाना क्षेत्र के गांव पक्की में लखविन्द्र सिंह की ढाणी में है। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के बाद पंजाब पुलिस की स्पेशल टीम ने गांव पक्की में गैंगस्टरों को दबोचने के लिए दबिश दी।



पंजाब पुलिस से चारों तरफ से घिर जाने पर गैंगस्टर विक्की गौंडर, पे्रमा लाहौरिया व सुखप्रीत सिंह ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। अंधाधुंध फायरिंग में विक्की गौंडर व प्रेमा लाहौरिया ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरे अपराधी सुखप्रीत सिंह ने अबोहर अस्पताल में ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। एनकाउंटर के बाद पंजाब पुलिस की स्पेशल टीम ने श्रीगंगानगर के पुलिस अधीक्षक हरेन्द्र महावर को सूचना दी।



 कल शाम को ही पुलिस अधीक्षक हरेन्द्र महावर, एएसपी सुरेन्द्र सिंह राठौड़, पुलिस उप अधीक्षक दिनेश मीणा व अन्य पुलिस अधिकारियों ने लखविन्द्र ङ्क्षसह ढाणी में पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शवों को पंजाब ले जाने से मना कर दिया। पहले राजस्थान व पंजाब की सीमा को लेकर दोनों राज्यों की पुलिस में बहस छिड़ गई थी। दोनों राज्यों की पुलिस ने लखविन्द्र सिंह की ढाणी को सील कर दिया और कड़ी सुरक्षा में रात भर शवों को वहीं रखा।



गैंगस्टरों की फायरिंग में पंजाब पुलिस के एसआई बलविन्द्र सिंह व एएसआई कृपाल सिंह घायल हो गये थे। दोनों को अबोहर के सरकारी अस्पताल में शुक्रवार रात को भर्ती करवा दिया गया था। पंजाब पुलिस के आला अधिकारी आज सुबह फिर घटनास्थल पर पहुंचे और घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली।



उल्लेखनीय है कि 10 लाख के इनामी मोस्टवॉन्टेड विक्की गौंडर ने पंजाब, हरियाणा, यूपी पुलिस की नाक में दम कर रखा था। वह पंजाब सहित कई राज्यों के लिए सिरददर्द बन गया था। कुख्यात गैंगस्टर विक्की गौंडर और उसके दो साथी प्रेमा लाहौरिया व सुखप्रीत के मारे जाने पर तीनों राज्यों की पुलिस ने राहत की सांस ली है। नाभा जेल से फरार होने के बाद विक्की सोशल मीडिया पर लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज करवा कर पंजाब पुलिस को चैलेंज देता रहता था।



हिन्दुमलकोट थाने में घटना के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज: हिन्दुमलकोट थाना पुलिस ने गांव पक्की के निकट लखविन्द्र सिंह की ढाणी में एनकाउंटर में मारे गये गैंगस्टरों के खिलाफ पंजाब पुलिस पर जानलेवा हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पटियाला पंजाब पुलिस के सीआई विक्रमजीत सिंह पुत्र बलदेव सिंह की रिपोर्ट पर इनामी अपराधी गैंगस्टर विक्की गोंडर, प्रेमा लाहौरिया, सुखप्रीत सिंह व उसके साथियों के खिलाफ पुलिस पर जानलेवा हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। 



सीआई विक्रमजीत सिंह ने देर रात हिन्दुमलकोट पुलिस थाना को दी रिपोर्ट में बताया कि मोबाइल लोकेशन के आधार पर ८ शेष ञ्च 5 पर
गैंगस्टर विक्की गोंडर व उसके साथियों के हिन्दुमलकोट पुलिस थाना क्षेत्र के गांव पक्की में लखविन्द्र सिंह ढाणी में होने की जानकारी मिली। इस पर स्पेशल टीम ने यहां पहुंच कर विक्की गोंडर व उसके साथियों को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन पुलिस को देख कर कुख्यात अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा के लिए जबावी फायरिंग की, तो दस लाख रुपए का इनामी अपराधी व नाथा जेल बे्रक से फरार हुए विक्की गोंडर, प्रेमा लाहौरिया की मौके पर ही मौत हो गई। गैंगस्टरों की ओर से की गई फायरिंग में पंजाब पुलिस का एसआई बलविन्द्र सिंह व एएसआई कृपाल सिंह घायल हो गये। विक्की गोंडर, पे्रमा लाहौरिया के तीसरे साथी सुखप्रीत सिंह की अबोहर ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई।




रात भर मौके पर पड़ी रही कुख्यात अपराधियों की लाशें: पंजाब पुलिस की गोलियों से मारे गये अपराध जगत के बादशाह विक्की गोंडर व उसके साथी पे्रमा लाहौरिया की लाशें हिन्दुमलकोट पुलिस थाना क्षेत्र के गांव पक्की में लखविन्द्र सिंह की ढाणी में पड़ी रही। राजस्थान व पंजाब पुलिस का पहरा रात भर रहा।



गांव में दशहत के साये में ग्रामीणों ने रात गुजारी। शुक्रवार शाम को यहां गैंगस्टरों व पंजाब पुलिस के बीच अंधाधुंध फायरिंग से ग्रामीण अपने घरों में दुबक गये थे। एनकाउंटर के दो घंटे बाद ग्रामीणों को पता चला कि यहां कुख्यात अपराधियों को पंजाब पुलिस ने मार गिराया है। राजस्थान व पंजाब पुलिस ने पूरी ढाणी को सील कर दिया था। आज सुबह फिर पंजाब व श्रीगंगानगर के आला अफसरों ने ढाणी में डेरा लिया था।
सीएम अमरिंदर सिंह ने दी बधाई: पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह गिल ने गैंगस्टर विक्की गोंडर तथा उसके दो साथियों का खात्मा करने के लिए पंजाब पुलिस को बधाई दी है।



अमरिंदर सिंह ने कहा है कि पंजाब पुलिस को बधाई कि उसने कुख्यात गैंगस्टर विक्की गौंडर और उसके साथियों को मार गिराया। राज्य के डीजीपी सुरेश अरोरा को बधाई, खुफिया विभाग के डीजी और उनकी टीम को भी बधाई।



अस्पताल परिसर में गैंगस्टर के चहेतों की भीड़ जुटी: पंजाब पुलिस की ओर से राजस्थान सीमा में किए गये एनकाउंटर में मारे गये गैंगस्टर विक्की गोंडर व पे्रमा लाहौरिया के चहेतों की भीड़ जिला अस्पताल में जुटी हुई है। दोनों के एनकाउंटर में मारे जाने पर इनके शव जिला अस्पताल में लाये जाने की सूचना मिलने पर पंजाब से बड़ी संख्या में लोग आज सुबह ही यहां पहुंचने लगे थे।



 पुलिस ने ऐहतियात के तौर पर अस्पताल परिसर में आरएएसी व सदर पुलिस को यहां तैनात कर दिया। पंजाब से लग्जरी गाडिय़ों में दर्जनों लोगों का जमावड़ा अस्पताल में था। यह लोग अपने परिचित गैंगस्टर विक्की गोंडर व प्रेमा लाहौरिया के शव का यहां इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने भीड़ को मोर्चरी की तरफ जाने से रोक दिया। बाहरी लोगों की भीड़ के चलते यहां आने वाले मरीजों व उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement