Advertisement

Advertisement

नव वर्ष पर बावरी समाज का हुआ स्नेह मिलन समारोह।

       

                                                          श्रीगंगानगर(सतवीर सिह मेहरा) रायसिंह नगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत ठाकरी के गांव 40 एनपी 41एनपी के राजकीय माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में नव वर्ष 2018 के आगमन पर बावरी समाज का स्नेह मिलन का आयोजन किया गया।


 जिसमें मुख्य अतिथि रायसिहनगर विधायक श्रीमती सोना देवी बावरी, नेकी और अध्यक्षता दर्शन सिंह प्रधान बावरी समाज के द्वारा की गई हजारों की संख्या में पहुंचे ।समाज के लोगों ने विधायक का जोरदार स्वागत किया और बड़े स्नेह मिलन को बड़ी धूमधाम से मनाया। विधायक ने अपने सम्बोधन में कहा कि रायसिंहनगर में बावरी समाज की धर्मशाला की मुहिम आपसे शुरू हो गई है।



 विधायक ने अपने सम्बोधन में कहा कि समाज के 21 जोड़े परिणय सूत्र में आगामी माह मे रायसिंह नगर में बावरी समाज विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 21 जोड़ें विवाह बंधन में बंधेंगे। गांव की महिलाओं ने अपनी समस्याओं को भी विधायक को अवगत करवाया जिस पर विधायक ने संबंधित अधिकारी को दूरभाष पर तुरंत समस्या का हल करने का निर्देश दिए। विधायक ने कहा मैं हर दम मेरे यहां बैठी है बावरी समाज के भाई बहन और बुजुर्गों के हरदम साथ हूं जब भी कभी मेरी जरूरत महसूस हो आप तुरंत मुझे फोन करें मैं आपका हर समस्या का हल करवाने का प्रयास करुंगी और समाज को साथ लेकर चलूंगी इस मौके पर बावरी समाज के विकास के लिए 21 जनों की कमेटी भी बनाई गई और समाज के लोगों ने विधायक को माला पहनाकर स्वागत किया।



 इस मौके पर उपस्थित दर्शन सिंह प्रधान बावरी समाज कृष्ण सिंह बावरी तहसील अध्यक्ष बावरी समाज निशान सिंह जिला प्रचार मंत्री पूर्व सरपंच महेंद्र सिंह बावरी गुरुदत्त सिंह बावरी तहसील उपाध्यक्ष वार्ड पंच रानी बावरी मोहन सिंह ,करम सिंह ,नारायण सिंह, हरि सिंह ,जंगीर सिंह ,जुम्मा राम ,अमनदीप ,कश्मीर कोर आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। विधायक ने सभी का धंयवाद दिया और नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी और आभार जताया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement