Advertisement

Advertisement

शासन सचिवालय में गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य आयोजन

 अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुदर्शन सेठी ने किया ध्वजारोहण

जयपुर, । शासन सचिवालय परिसर में शुक्रवार को 69वां गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुदर्शन सेठी ने ध्वजारोहण कर मार्चपास्ट की सलामी ली। इससे पहले श्री सेठी एवं कार्मिक विभाग के सचिव श्री भास्कर ए सावंत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।




श्री सेठी ने मुख्य अतिथि के रूप में समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस पावन पर्व पर हम सभी यह संकल्प लें कि भारत की सभ्यता को आगे बढ़ाएं और सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्र की सेवा करें। उन्होंने राजस्थान को वीरों एवं रणबांकुरों की भूमि बताया और कहा कि देश भक्ति के इस जज्बे को भावी पीढ़ी को आगे बढ़ाना है, जो देश के लिए जरूरी है।




उन्होंने कहा कि शासन सचिवालय के दो हजार कर्मचारी एवं अधिकारी पूरे राज्य के       8 लाख कर्मचारियों एवं अधिकारियों का मार्ग दर्शन करते हैं। हमें अपनी ईमानदारी व कर्मठता के साथ ही राज्य की जनता की सेवा का संकल्प लेना चाहिए।




कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कार्मिक विभाग के सचिव श्री भास्कर ए. सावंत ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इसकी सार्थकता तभी साबित होगी जब हम कर्मठता के साथ काम करें।




इस अवसर सचिवालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री अभिमन्यु शर्मा ने कर्मचारियों का मांग पत्र प्रस्तुत किया और सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त करते हुए स्वागत किया।



समारोह में पूर्व अध्यक्ष सर्वश्री महेश व्यास, मेघराज पंवार, धीरज गुप्ता, रवि पारीक, शंकर सिंह मनोहर, रामस्वरूप विश्नोई, संयुक्त महामंत्री एवं प्रवक्ता सर्वश्री घनश्याम शर्मा, मनीष सोनी, जितेन्द्र शर्मा, किशनाराम, जाहिद अली, इरफान खान, कुशाल सिंह, सुभाष सैनी सहित सचिवालय सेवा के अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।




समारोह में मुख्य अतिथि श्री सुदर्शन सेठी एवं कार्मिक सचिव श्री भास्कर ए. सावंत ने लगभग 250 उत्कृष्ट कार्य करने वाले सचिवालय सेवा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement