Advertisement

Advertisement

कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी हनुमानगढ़ के कार्यकर्ताओं की बैठक

 

हनुमानगढ़। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी हनुमानगढ़ के कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को जंक्शन स्थित रविदास मंदिर में आयोजित की गई।  बैठक को संबोधित करते हुए माकपा के राज्य सचिव मंडल सदस्य रामेश्वर वर्मा ने कहा कि वर्तमान की केंद्र सरकार जनविरोधी नीतियां लागू कर रही है  जिसके कारण रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल आदि के दाम आसमान छू रहे हैं और महंगाई दिनों दिन बढ़ती जा रही है। 





आसमान चुटी महंगाई के कारण  आम जनता का जीवन जीना दूभर हो गया है और सरकार आमजन को  राहत देने के बजाय सिर्फ भाषण दे रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार  किसान, मजदूर, आमजनता के हितों की अनदेखी कर रही है यही कारण है कि 50000 किसानों के कर्ज माफी की घोषणा के बावजूद  अब सरकार अपने वादे से मुकर रही है सरकार की इस वादाखिलाफी को प्रदेश का किसान व् जनता सहन नहीं करेगी।






 उन्होंने बताया कि सरकार की इस वादा खिलाफी के विरोध में 22 फरवरी को जयपुर में किसानों का महापड़ाव होगा और इस संघर्ष में किसानों की जीत निश्चित है। बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव रघुवीर वर्मा ने कहा कि केंद्र  की भाजपा  सरकार के कार्यों व् नीतियों से जनता परेशान है उन्होंने बैठक में मौजूद पार्टी सदस्यों से सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता को एकजुट होकर संघर्ष को तेज करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि किसान नहीं बचेगा तो देश की अर्थव्यवस्था थस नहस हो जाएगी। 





वर्मा ने कहा कि अब किसान आत्महत्या न कर अपने हको के लिए संघर्ष करेगा। उन्होंने 22 फरवरी को ज्यादा से ज्यादा संख्या में जयपुर  पहुंचने का आह्वान किया। तहसील सचिव शेरसिंह शाक्य ने बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीती, निति , सिद्धांत, उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि  फरवरी माह में पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान चलाकर  नए लोगों कोपार्टी से जोड़ने का कार्य किया जायेगा। कार्यक्रम में चंद्रकला वर्मा, मलकीत सिंह, बलदेव सिंह मक्कासर, बहादुर सिंह चौहान, बसंत सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किये।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement