Advertisement

Advertisement

बीकानेर:-छठी अंतर संभागीय राजस्व कप क्रिकेट प्रतियोगिता शुक्रवार से

Demo Photo

रिपोर्ट एक्सक्लूसिव,बीकानेर(जयनारायण बिस्सा)। राजस्व मंडल के तत्त्वावधान में छठी अंतर संभागीय राजस्व कप क्रिकेट प्रतियोगिता शुक्रवार से प्रारम्भ होगी। 25 फरवरी तक सादुल क्लब मैदान में चलने वाली इस प्रतियोगिता में 7 संभागों व राजस्व मंडल की 1 सहित कुल आठ टीमें भाग लेंगी।

 प्रतियोगिता का उद्घाटन 23 फरवरी को प्रात: 10 बजे होगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राजस्व मंडल पंजीयक विनीता श्रीवास्तव होंगी व अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक सवाई सिंह गोदारा करेंगे। विशिष्ट अतिथि राजस्व मंडल सदस्य एम एल नेहरा व नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका होंगे।

 प्रतियोगिता का समापन समारोह सादुल क्लब मैदान में 25 फरवरी को सायं 3 बजे से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्व मंडल सदस्य एम एल नेहरा होंगे, अध्यक्षता संभागीय आयुक्त अनिल गुप्ता करेंगे तथा विशिष्ट अतिथि नगर निगम महापौर नारायण चौपड़ा व पुलिस अधीक्षक सवाई सिंह गोदारा होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement