श्रीदेवी की प्रार्थना सभा में नहीं पहुंचे रजनीकांत


मनोरंजन। रविवार को चेन्नई में श्रीदेवी के घर प्रार्थना सभा हुई थी। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे पहुंचे थे। लेकिन रजनीकांत वहां नजर नहीं आए। वह शहर में नहीं थे। इसलिए प्रार्थना सभा में नहीं पहुंचे। बता दें कि जब श्री के निधन की खबर रजनीकांत तक पहुंची थी, तो वह अपना सारा काम छोड़कर मुंबई रवाना हो गए थे। 

मगर वे चेन्नई में नहीं पहुंचे। इस प्रार्थना सभा में दक्षिण भारत की फिल्मों के अभिनेता अजित कुमार अपनी पत्नी शालिनी के साथ पहुंचे। कुछ दिनों पहले बोनी कपूर ने हरिद्वार में श्रीदेवी का पिंडदान किया था। वहां उनके साथ अनिल कपूर, अमर सिंह और मनीष मल्होत्रा मौजूद थे।

 उससे पहले बोनी और उनकी दोनों बेटियों ने रामेश्वरम जाकर श्रीदेवी की अस्थियां विसर्जित की थीं। बता दें कि 24 फरवरी को दुबई के एक होटल में बाथटब में डूबने से श्रीदेवी की मौत हो गई थी। वह अपने भांजे मोहित मारवाह की शादी में वहां गई थीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ