‘‘अब ट्रेकमैन्टेनर भी बन सकेगें टीटीई व स्टेशन मास्टर‘‘


रिपोर्ट एक्सक्लूसिव,बीकानेर(जयनारायण बिस्सा)। नोर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉईज यूनियन के प्रयासों से पिछले वर्ष   सामान्य विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा द्वारा गु्रप डी से ग्रुप सी में प्रत्येक कर्मचारियों को शामिल  करवाते हुए लगभग 370 कर्मचारी लाभाविन्त हुए थे। जिसमें लगभग 67 के करीब ट्रेकमैन्टेनर  के पद पर कार्यरत कर्मचारी थे। नोर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉईज यूनियन के लगातार प्रशासन के  उपर दबाव बनाते हुए इस वर्ष भी लगभग 307 के करीब ग्रुप सी के पदो की 12 कोटियों में  ऑन लाईन परीक्षा 15 व 16 अप्रेल को होना निश्चित हुआ है।

 यह ऑन लाईन परीक्षा आर आरसी जयपुर की देखरेख में की जायेगी। यूनियन के मंडल मंत्री अनिल व्यास ने बताया कि  देशभर में सबसे पहले जीडीसी के माध्यम ग्रुप डी से ग्रुप सी में सभी कर्मचारियों को चाहे वह  किसी भी कोटी का हो शामिल करवाने का जो बिड़ा पिछले वर्ष उठाया था वह इस वर्ष भी  तमाम ग्रुप डी के कर्मचारियो की मांग को पूरा करने का कार्य किया गया है। 

यूनियन के शाखा सचिव लालगढ़  गणेश वशिष्ठ ने बताया कि उपरोक्त सभी कोटियों में लिखित  परीक्षा हेतु एनडब्ल्युआरईयू की ओर से एक वेबसाईट जिसका नाम कम्पीटीशन एक्जॉम  प्रिपेशन  है जो कि एक मार्च को कॉमरेड उमरावमल पुरोहित के जन्मदिन के अवसर पर  यूनियन के महामंत्री मुकेश माथुर के द्वारा यह एप तैयार किया गया है। जिसका साईट  डब्लूडब्लूडब्लू डॉट एनडब्लूआरएनयू पर कम्पीटीशन एक्जॉम प्रिपेशन  के नाम से तैयार की  गई है। जिसका उदघाटन एक मार्च को एनडब्ल्युआर के महाप्रबन्धक टी.पी.सिंह के द्वारा किया  गया था यह एप रेल कर्मचारी तथा उनके परिवार के बच्चो के लिए जीडीसी व अन्य रेलवे की  प्रतियोगी परीक्षा के लिए बनाया गया है। 

यूनियन के बीकानेर शाखा सचिव ब्रजेश ओझा ने बताया कि उपरोक्त वेबसाईट पर आजतक  लगभग एक लाख पचीस हजार लोगो ने विजीट कर लिया है लगभग 25 हजार के करीब  अभ्यार्थीयों ने इसमें अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है।  ओझा ने उपरोक्त वेबसाईट का लाभ सभी  रेल कर्मचारियों को उक्त जीडीसी परीक्षा में लाभ लेने का आहवान किया है ताकि अधिक से  अधिक सख्या में गु्रप डी के कर्मचारी ग्रुप सी में आ सके। 

                                                                                                                                                    

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ