Advertisement

Advertisement

भाजपा सांसद ने भाजपा विधायक को जूतो से पीटा,मचा हंगामा


संतकबीर नगर। भाजपा में चुनाव से पहले ही जूतम पैजार शुरू हो गई है। भाजपा के सांसद ने भाजपा के विधायक को आज जूतों से पीटा। विधायक की पिटाई के बाद सांसद ने स्वंय को कलेक्टर के कमरे में कैद कर लिया है। उधर नाराज विधायक के समर्थकों ने कलेक्ट्रेट को घेर रखा है।


बताया जा रहा है कि विकास कार्य के लिए लगे शिलापट्ट पर अपना नाम न होने से नाराजगी जताने पर भाजपा विधायक राकेश बघेल की सांसद शरद त्रिपाठी ने जूतों से पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि सांसद के पिता गृह मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के करीबी हेै। नाराज विधायक समर्थक लगभग 3000 ने कलेक्ट्रेट को घेर रखा है। समर्थकों को कहना है कि बिना बदला लिया नही छोड़गें। 


आला अफसरों की बैठक के दौरान सांसद ने विधायक को लगभग बीसों जूतें मारे और इस दौरान अश्लील गालियों का प्रयोग किया गया। इस दौरान प्रदेश के कबीना मंत्री गोपाल जी टण्डन वहाॅ मौजूद थे। संत कबीर नगर में आला अफसरों के बीच जिला योजना समिति की बैठक चल रही थी। फिलहाल मामले को लेकर स्थानीय प्रशासन हक्काबक्का है। स्थानीय प्रशासन इस मामले में फूक फूक कर कदम रख रहा है। उसकी नजर लखनऊ के पार्टी कार्यालय एवं मुख्यमंत्री कार्यालय पर बनी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement