बीकानेर(जयनारायण बिस्सा)। मुख्यमंत्री की हिदायत के बाद भी शहर में आवारा पशुओं के आंतक को खत्म करने में नगर निगम प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। जिसके बाद उपमहापौर अशोक आचार्य ने एक पहल करते हुए शहर से सांडराज को खत्म करने के लिए स्वयं सेवी संस्थाओं के साथ मिलकर सांड़ो को पकडऩे का बीड़ा उठाया है। जिसके तहत क म से कम 2100 सांड़ों को पकडक़र उन्हें यथा स्थान पहुंचाएंगे। पत्रकारों को जानकारी देते हुए उपमहापौर ने बताया कि रामलाल सूरज देवी रांका चेरिटेबल ट्रस्ट और मस्त मंडल सेवा संस्थान के सहयोग से 2100 सांडों को पकडऩे का वादा जिला प्रशासन से किया है।
उन्होंने कहा कि शहर की इस गंभीर समस्या से निजात दिलाने के लिये भाजपा पार्षदों ने इस स्वय सेवी संस्था से मिलकर आग्रह किया और संस्था ने भाजपा पार्षदों के आग्रह को स्वीकार क रते हुए इस पहल की सराहना की तथा हर संभव मदद का आश्वासन दिया। दबे स्वरों में भाजपा पार्षदों ने महापौर और निगम प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इस गंभीर समस्या को लेकर न तो महापौर और न ही निगम प्रशासन सचेत है। जिसके कारण प्रतिदिन शहरवासियों को इसकी पीड़ा भोगनी पड़ रही है। पार्षद भगवती प्रसाद गौड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बीकानेर आगमन पर जिला कलक्टर का निर्देशित भी किया। परन्तु जिला प्रशासन के आदेशों को भी निगम प्रशासन नहीं मान रहा है। गौड़ ने बताया कि इस बाबत सोमवार को एक सहमति पत्र जिला कलक्टर को सौंप कर इसकी सूचना उन्हें दे दी है। इस मौके पर राजेन्द्र शर्मा, शंभू गहलोत,मो ताहिर,गिरिराज जोशी,जमनलाल गजरा,जगदीश मोदी सहित पार्षद प्रतिनिधी शामिल थे।
0 टिप्पणियाँ
इस खबर को लेकर अपनी क्या प्रतिक्रिया हैं खुल कर लिखे ताकि पाठको को कुछ संदेश जाए । कृपया अपने शब्दों की गरिमा भी बनाये रखे ।
कमेंट करे