- हथियार जमा करवाने को आपत्ति हैं तो वह परिवेदना संबंधित थानाधिकारी को पेश करे।
श्रीगंगानगर। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश यादव ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव 2018 को शांति पूर्वक सम्पन्न करवाने तथा किसी अप्रिय घटना व आम चुनाव में धन बल के दुरूपयोग को रोकने हेतु जिला श्रीगंगानगर में निवासरत व्यक्तियों के जिनको शस्त्र रखने का आर्मस लाईसेंस मिला हुआ है, वे सभी अपने-अपने शस्त्र संबंधित पुलिस थाना, अधिकृत शस्त्र डीलर्स, यूनिट आरमरी में 5 अक्टूबर 2018 तक जमा करवाकर रसीद प्राप्त कर लेवे व इसकी सूचना संबंधित थाना को देवे। नियत समय में अपने शस्त्र जमा नही करवाने वाले शस्त्र धारक के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी, जिसमें उसके शस्त्र लाईसेंस के निलम्बन की कार्यवाही भी की जावेगी। किसी शस्त्र लाईसेंस धारक को हथियार जमा कराने के संबंध में कोई आपत्ति है तो वह अपनी परिवेदना संबंधित थानाधिकारी के प्रस्तुत कर सकता है।

0 टिप्पणियाँ
इस खबर को लेकर अपनी क्या प्रतिक्रिया हैं खुल कर लिखे ताकि पाठको को कुछ संदेश जाए । कृपया अपने शब्दों की गरिमा भी बनाये रखे ।
कमेंट करे