श्रीगंगानगर। 22 दिसम्बर से 24 दिसम्बर 2018 तक त्रि-दिवसीय राज्य स्तरीय सहकारी बैंक खेलकूद प्रतियोगिता को-ऑपरेटिव स्पोटर्स 2018 के होने वाले आयोजन के संबंध में गुरूवार को जिला कलक्टर ज्ञानाराम एवं प्रशासक दी गंगानगर केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड श्रीगंगानगर द्वारा फोल्डर का विमोचन किया गया। दी गंगानगर केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रबंध निदेशक दीपक कुक्कड द्वारा अवगत करवाया गया कि प्रत्येक वर्ष माह दिसम्बर में अलग-अलग जिलों में को-ऑपरेटिव स्पोटर्स का आयोजन किया जाता है। जिसकी कड़ी के क्रम में 19वां को-ऑपरेटिव स्पोर्ट्स का आयोजन श्रीगंगानगर मे किया जाना है, जिसमें राज्य में कार्यरत 29 केन्द्रीय सहकारी बैंकों एवं दी राजस्थान स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड जयपुर के 350 से अधिक खिलाड़ी विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेगें।
खेलकूद प्रतियोगिता राज्य स्तर पर गठित संस्था ‘‘ स्पेक्ट्रम‘‘ एवं दी गंगानगर केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड श्रीगंगानगर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की जा रही है, जिसके लिये आवश्यक तैयारियां प्रारम्भ कर दी गई है। श्री कुक्कड ने यह भी अवगत करवाया कि इन खेलकूद प्रतियोगिता के लिये एक स्मारिका प्रकाशित की जायेगी। जिसमें राज्य एवं जिले की सहकारी संस्थाओं, प्रतिष्ठान, व्यक्तिगत फर्मों से विज्ञापन सहयोग प्राप्त कर आर्थिक सहयोग बाबत जारी होने वाला फोल्डर का विमाचन जिला कलक्टर के कर कमलों से करवाया गया।
इस कार्यक्रम में दी गंगानगर केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रबंध निदेशक दीपक कुक्कड, मुख्य प्रबंधक एवं आयोजन उपाध्यक्ष विकास गर्ग, वरिष्ठ प्रबंधक एवं सदस्य कोर कमेटी पवन शर्मा, प्रबंधक एवं स्पेक्ट्रम प्रतिनिधि एवं कोर कमेटी सदस्य सुनील छाबड़ा, प्रबंधक सुभाष गोयल, महेन्द्र ज्याणी, महेश सिरोही, भूपेन्द्र गुप्ता, मनीष चलाना एवं दीपक भास्कर द्वारा भाग लिया गया।

0 टिप्पणियाँ
इस खबर को लेकर अपनी क्या प्रतिक्रिया हैं खुल कर लिखे ताकि पाठको को कुछ संदेश जाए । कृपया अपने शब्दों की गरिमा भी बनाये रखे ।
कमेंट करे