अब कुख्यात अपराधियों की सूचना देने पर मिलेंगे 50 हजार


कोलकाता(जी.एन.एस) वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए अब कोलकाता पुलिस ने आम लोगों का सहयोग लेने की पहल की है। वे भी मुफ्त में नहीं बल्कि इनाम के साथ। पुलिस ने वांछित अपराधी की सूचना देने पर अब 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। कुख्यात अपराधियों को पहचाने में आसानी हो इसके लिए कोलकाता पुलिस ने अपनी फेसबुक पर उनके फोटो भी अपलोड कर दिए हैं। कोलकाता पुलिस को महानगर में डकैती की वारदात के साथ ही अन्य बड़ी आपराधिक घटनाओं में लिप्त 5 कुख्यात की तलाश लंबे समय से है। लेकिन तमाम प्रयासों के बाद भी अपराधियों तक पहुंचना संभव नहीं हो पा रहा है। कुख्यात तक पहुंचने के लिए अब पुलिस ने आम लोगों का सहयोग लेने की पहल की है।
कोलकाता पुलिस की फेसबुक पेज पर अपलोड किए गए पांच कुख्यात के फोटो के साथ जानकारी दी गई है कि उक्त अपराधी महानगर में बड़ी डकैती समेत कई आपराधिक वारदातों लिप्त हैं, जो भी उनकी जानकारी देगा उसे इनाम दिया जाएगा। एक अपराधी की सूचना पर 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। उक्त अपराधियों के बारे में किसी के पास भी कुछ जानकारी हो तो वे फोन नंबर 033-22141414, 22505268 तथा मोबाइल नंबर 06291333364 पर संपर्क कर सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ