सत्ता और ताकत का गलत इस्तेमाल, DMK नेता ने महिला पर बरसाईं लातें


चेन्नैई(जी.एन.एस) सत्ता और ताकत के नशे में चूर नेताओं की हरकत। स्टालिन के नेतृत्व वाली डीएमके के एक नेता ने उस वक्त सभी हदें पार कर दीं, जब उन्होंने सलून में एक महिला पर लगातार कई लातें बरसाईं। घटना करीब 4 महीने पुरानी तमिलनाडु के पेरंबलुर की है जिसका सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। फुटेज में पूर्व डीएमके पार्षद सेल्वाकुमार महिला पर बेतहाशा लातें बरसाते नजर आ रहे हैं।
महिला बार-बार उन्हें रुकने की चेतावनी दे रही है और एक अन्य महिला उन्हें रोकने की कोशिश करती दिख रही है, मगर उनकी मारपीट जारी रहती है। 25 मई 2018 की इस घटना का विडियो सामने आने के बाद पुलिस ने सेल्वाकुमार को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पार्टी ने भी प्राथमिकता सदस्यता से निलंबित कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ