Advertisement

Advertisement

अन्नदाता 13 सितम्बर को पदमपुर में महापंचायत करेगें-श्योपतराम


 श्रीगंगानगर/पदमपुर।मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के गंगानगर आगमन पर फिरोजपुर फीडर के पुनर्निर्माण ,नरमे मूंग की समर्थन मूल्य पर खरीद, आईजीएनपी में 4 में से 2 समूह में सिंचाई पानी देने,समर्थन मूल्य पर खरीद पर आढ़त देने की मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे किसानों की गिरफ्तारी व किसानों पर बर्बर लाठीचार्ज व जानलेवा हमले, राजकार्य में बाधा जैसे संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सरकार किसानों के अन्दोलन को कुचल रही हैं। जिसके खिलाफ 13 सितम्बर को पदमपुर में किसान महापंचायत होगी। जिसमें रायसिंहनगर से हजारों किसान भाग लेंगे गांव में सभा को सम्बोधित करते हुए किसान नेता कॉमरेड श्योपतराम मेघवाल ,करणी नहर संघर्ष के राजू सैनी,जसवीर सिंह,मिंटा मल्ली, कुलदीपसिंह खेरा ने आज गांव 41-42-43-49-50-51GB में किसानों से जनसम्पर्क कर 13 सितम्बर को पदमपुर पहुचने की अपील की। किसान नेता श्योपत मेघवाल ने आरोप लगाया  पुलिस किसानों को सरकार के इशारे पर  गिरफ्तारी कर भय का माहौल पैदा कर रही है जो तानाशाही की याद दिलाती है। GKS संयोजक रणजीत सिंह राजू ,पृथ्वीपाल संधू ,संतवीर मोहनपुरा ,ग्लैक्सी बराड़ सहित कई किसान नेता लाठीचार्ज में घायल है उसके बावजूद भी उन्हें जेलों में बंद कर रखा है, जिसके विरोध में 13 सितम्बर को पदमपुर पुलिस थाने के सामने किसान महापंचायत का आयोजन कर संघर्ष तेज किया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement