गाजे-बाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा


सूरतगढ़। श्री बालाजी किशन पितर जी का दो दिवसीय जन्मोत्सव शनिवार को धूमधाम से शुरू हुआ। इस दौरान गाजे-बाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालुओं के सैलाब का उत्साह व जोश देखता ही बनता था। मुय भक्त पे्रमाबाई के सानिध्य में सुबह जोत व आरती के साथ जन्मोत्सव का आगाज किया गया। इस मौके पर चूरमे, बूंदी, फलों आदि की कई सवामणी का भोग लगाया गया। शाम को शोभायात्रा मंदिर परिसर से शुरू हुई। शोभायात्रा में घोड़ों, ऊंटों पर ध्वज लिये श्रद्धालु अलग ही आभा बिखेर रहे थे। इसके अलावा महादेव, राम दरबार, राधा-कृष्ण आदि की सजीव झांकियां भी सजाई गई। दिल्ली से आई मनोज एंड पार्टी के करीब दो दर्जन कलाकारों का तांडव नृत्य आकर्षण का केन्द्र रहा। इसी तरह हडि़प्पा पार्टी, डीजे आदि पर भी श्रद्धालु झूमते हुए चल रहे थे। महिलाएं मंगल गीत गाते हुए शोभायात्रा में शामिल हुई। शोभायात्रा के आगे बाबा की पवित्र जोत के  श्रद्धा के साथ श्रद्धालुओं ने दर्शन किये। मंदिर समिति के सेवादार प्रसाद वितरित करते हुए चल रहे थे। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा व मु य भक्त प्र्रेमाबाई का माला पहनाकर विभिन्न संस्थाओं व श्रद्धालुओं की ओर से स्वागत किया गया। समाजसेवी किशोर गाबा, सुरेश जैन, रजनी मोदी, मदन ओझा, महावीर भोजक, हरबंशलाल डोडा आदि ने भगत सिंह चौक पर भव्य स्वागत किया। करीब आधा किमी शोभायात्रा को सालासर के पुजारी देवकीनंदन, मनोहरलाल शर्मा, प्रेमा बाई, पुजारी लेखराम सैन, ममता चौहान आदि ने पूजा-अर्चना कर रवाना किया। शोभायात्रा में प्रवक्ता डॉ. विशाल छाबड़ा, ओमप्रकाश राठी, धर्मप्रचारक तोलाराम स्वामी, इन्द्राज नोखवाल, शिव ओझा, हनुमान सोनी, प्रकाश तावणियां, नरपत पडि़हार, मोहनलाल सुथार, प्रताप ङ्क्षसह मेहला, अमीलाल भाटिया आदि व्यवस्था संभाले हुए थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ