संगरिया:-सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का संकल्प,स्वामी केशवानंद जी की स्मृति में निःशुल्क नशा मुक्ति शिविर प्रारम्भ


संगरिया (चिमन गर्ग) शिक्षा संत स्वामी केशवानंद जी की पुण्यतिथि पर समाज सुधार मंच द्वारा  11 दिवसीय निशुल्क नशा मुक्ति शिविर व एक दिवसीय रोग निदान शिविर स्वामी केशवानंद नशा मुक्ति केंद्र, वार्ड एक सिथत वृद्ध आश्रम में शुरू हुआ । जिसमे मुख्य अतिथि विधायक कृष्ण कड़वा, श्रीमती शबनम गोदारा सदस्य राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी, स. गुरपास सिंह बराड़ सरपंच ढाबा, व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्ण जैन, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अशोक चौधरी, समाज सेवी जगदीश ठाकुर पन्नीवाली,समाजसेवी रामप्रताप गोदारा व डॉ आशीष जैमिनी थे ।  

मुख्य अतिथियों द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि व्यक्ति दृढ़ इच्छा शक्ति से कोई भी नशा छोड़ सकता है । जो व्यक्ति नशो का सेवन करता है उसे किसी का रिश्ता नहीं होता ।यदि वह समाज की मुख्यधारा में शामिल होना चाहता है तो उसे नशों का त्याग करना पड़ेगा । यह भी एक बड़ी विडंबना है कि जो लोग नशा करते है वे शर्म और भय के कारण अपने बच्चों को नशे से दूर रहने की नसीहत नहीं दे पाते। उन्हें चाहिए कि स्वयं नशे का त्याग कर अपने बच्चों को नशे से दूर रखो। जो बच्चे प्रारंभिक काल में गुटखा, पान, पूड़ी का सेवन करने लग जाते है वे आगे चलकर अच्छे खिलाड़ी नहीं बन पाते। 

उन्होंने छात्रों को शपथ दिलाई के वो यहाँ से  प्रण लेकर जाए कि जीवन मे कभी भी खुद नशा नही करेंगे व  लोगों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करेंगे।  अतिथियो द्वारा समाज कल्याण  के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने पर भारतीय सनातन धर्म महावीर दल संस्था, श्री नारायण अन्न जल सेवा समिति, श्री कृष्ण भगवान गौशाला सालीवाला अध्यक्ष रघुवीर गोदारा, डॉ आशीष जैमिनी ,पतंजलि योग समिति के पूर्ण जी व वर्द्धाश्रम में खाद्य सामग्री व आर्थिक सहयोग करने वाले दानवीरों को सम्मानित किया गया ।अतिथि गुरपास सिंह बराड़, वीरेंद्र ऐरी लवली, प्रेम कुमार छिम्पा, सरपंच सतपाल राहड़,रतिराम बुडानिया, अग्रवाल महासभा संगरिया व नारायण अन्न जल सेवा समिति द्वारा वर्द्धाश्रम व नशा मुक्ति शिविर में आर्थिक सहयोग किया । मंच संचालन करते हुये महासचिव श्याम मिड्डा व अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने मंच के विविध प्रकल्पों की जानकारी देते हुए कहा कि मंच प्रतिवर्ष स्वामी जी की पुण्यतिथि पर सच्ची श्रदांजली के रूप में शिविर का आयोजन करता है जिसमे नशाग्रस्त रोगियों को भर्ती कर निःशुल्क नशा छुड़ाया जाता है । शिविर में  विशेषज्ञ चिकित्सकों व उनकी टीम द्वारा मरीजों का इलाज किया जाता है । 

शिविर में मरीजों को दवाइयां ,रहना, खाना ,फल, चाय ,भोजन ,नाश्ता आदि की सुविधा प्रदान की जाती है । यह शिविर भामाशाहों के सहयोग से आयोजित किया जाता है ।डॉ आशीष जैमिनी,डॉ बलविंदर सिंह सलवारा व शिविर प्रभारी भूपेंद्र  धारीवाल द्वारा मरीजों का पंजीयन किया गया। इस अवसर पर पूर्व बार संघ अध्यक्ष इंद्रपाल बेनीवाल, दारा सिंह गिल,रामलाल बिस्सू, डॉ दर्शन सिंह ढोलनगर, सन्तराम कर्णपुरिया, प्रेम कुमार वर्मा, समाजसेवी अरुण अरोड़ा,राजेंद्र राजपूत,सुशील कंदोई, दौलत मिस्त्री,समाजसेवी धनराज गोयल, संतराम करणपुरिया डॉ शेर सिंह अरोड़ा,मंच सदस्य मनीराम कांटिया,निर्मल वीरानी,मैक सिंह मनकू, रविंद्र सिंह, लालचंद शर्मा, अनिल बिश्नोई,राजेंद्र छिम्पा, कुलदीप बिश्नोई,बूटा सिंह, डॉ बेयन्त सिंह,अवतार सिंह,राजकुमार वर्मा, रमनदीप भम्बरा, जसकौर, सिंह जस्सी, पवन कुमार, मोहल्ले के नागरिक, वर्धा आश्रम के सभी बुजुर्ग,नशा छोड़ने आए मरीजों के परिजन आदि उपस्थित थे ।मंच अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी,श्याम मिड्ढा व डॉ बलविंदर सिंह सलवारा द्वारा स्वामी केशवानंद नशा मुक्ति केंद्र वृद्धाश्रम में पधारने पर सभी का आभार प्रकट किया व मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए ।कार्यक्रम दौरान अतिथियों को जलपान भी करवाया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ