केरल बाढ़ पीडितों के लिये 11 हजार रूपये की सहायता राशि दी


श्रीगंगानगर। केरल बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिये सदभावना मंच जन चेतना सेवा समिति श्रीगंगानगर की ओर से 11 हजार रूपये की राशि का डिमाण्ड ड्राफ्ट जिला कलक्टर ज्ञानाराम के माध्यम से मुख्यमंत्री राजस्थान सहायता कोष जयपुर के माध्यम से भिजवाया गया है। समिति सचिव कृष्ण लाल कालड़ा व अन्य सदस्यों ने बाढ़ पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ