समेजा कोठी के प्राचीन मंदिर में बाबा रामदेव का चौथा विशाल जागरण कल रात्रि को

                                   (फाईल फोटो)                             समेजा कोठी।लोक देवता बाबा रामदेव जी के प्राचीन मंदिर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विशाल जागरण का आयोजन किया जा रहा हैं। समेजा कोठी के प्राचीन मंदिर में 18 सितम्बर की रात्रि को चौथे विशाल जागरण का आयोजन किया जायेगा।जागरण में विजयनगर से नंदू सौलंकी एण्ड पार्टी अपनी सेवा देगी।मंदिर कमेटी के युवा सदस्यों ने जागरण में सिगरेट,गुटखा,शराब पीकर आने पर पाबंदी लगाई हैं।युवा सुरेन्द्र इन्दलिया,अनिल पुनिया,विजय इन्दलिया,भीमसेन कटारिया,राकेश कल्याणा ने ग्राम वासियों से जागरण सुनने के लिए मंदिर प्रागण में आने की विनती की हैं।समेजा गांव में बाबा रामदेव मंदिर बहुत प्राचीन हैं।पंचायत के प्रयास से कुछ विकास कार्य हुआ हैं लेकिन मंदिर में अब भी बहुत सारे काम बाकी पड़े हैं जो जन सहयोग से पुरे किये जा सकते हैं।मंदिर परिसर में भक्तों के लिए पीने के पानी का अभाव हैं,मंदिर का पलस्तर कार्य बाकी हैं।रोशनी की व्यवस्था व कमरो की कमी हैं।यह सभी कार्य जनसहयोग से पुरे किये जा सकते हैं।मंदिर में जागरण के सुअवसर पर जनता से मंदिर के विकास कार्यों हेतु सहयोग की अपील की जाती हैं।दानदाताओं द्वारा किये सहयोग का प्रकाशन हम लगातार हमारे चैनल पर किया जावेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ