जिला प्रशासन श्रीगंगानगर के संयुक्त तत्वाधान में विशाल विधिक सेवा शिविर का आयोजन किया


श्रीगंगानगर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार 16 सितम्बर 2018 रविवार को राजकीय चूनादेवी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय लालगढ़ जाटान तहसील सादूलशहर जिला श्रीगंगानगर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीगंगानगर एवं जिला प्रशासन श्रीगंगानगर के संयुक्त तत्वाधान में विशाल विधिक सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि जिला एवं सेशन न्यायाधीश नरेन्द्र सिंह ढढ्ढा व विशिष्ठ अतिथि निहालचंद, विशिष्ठ सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर रहें।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव धनपत माली ने बताया कि शिविर में समाज के विभिन्न कमजोर वर्गों के लिये बनी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी विभिन्न विभागों द्वारा प्रदान की गई तथा सभी विभागों द्वारा मौके पर ही पात्रा व्यक्तियों को ट्राई साईकल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्रा, वैशाखी, मेघावी छात्राओं को स्कूटी, साईकिल, आदि उपकरण वितरित किये गये तथा मृत्यु उपरांत सहायता योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, शुभशक्ति योजना, उज्ज्वला योजना, खाद्य सुरक्षा, विकलांगता प्रमाण पत्रा वृद्धावस्था पेंशन, राशन कार्ड, पहचान पत्रा से वंचित पात्रा व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया।
    शिविर के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन नख्तदान बारहठ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह, सरपंच लालगढ़ जाटान भारती गोदारा, विशिष्ठ न्यायाधीश न्यायालय भ्रष्टाचार निवारण प्रकरण  रविन्द्र कुमार, विशिष्ठ न्यायाधीश एनडीपीएस प्रकरण न्यायालय  राजकुमार शर्मा, एडीजे संख्या 1 सुनिल रणवाह, एडीजे द्वितीय  पलविन्द्र सिंह, तालुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष ममता चौधरी सहित श्रीगंगानगर क्षेत्रा के अन्य सभी न्यायिक अधिकारीगण तथा प्रशासनिक व पुलिस अधिकारीगण व सादूलशहर बार संघ अध्यक्ष अजय सिंह भी मौजूद रहें। मंच का संचालन बार संघ अधिवक्ता सादुलशहर रविन्द्र मोदी व आशुलिपिक हरीश मुंडेजा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ